धरतेरस पर मैगी लवर्स को तोहफा, बाजार में हुई मैगी की वापसी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। धनतेरस का दिन मैगी लवर्स के लिए शुभ रहा। जी हां आज से बाजारों में एक बार फिर से नेस्ले मैगी मिलेगी। मैगी ने बिक्री को जमाने के लिए ऑनलाइन कंपनी स्नैपडील के साथ भी साझेदारी की है। आपको बताते चलें कि कुछ दिनों पहले ही बंबई हाईकोर्ट ने मैगी नूडल्स को जो जांच करवाने का आदेश दिया था और पूरी हो चुकी है और उत्पाद को इसी माह बाजार में लाने की अनुमति फिर से मिल गई है।

बयान में कहा है गया है कि मैगी को सोमवार से बाजार में फिर से उतारा जा रहा है। हम उन राज्यों में भी काम करेंगे, जहां मंजूरी लेने की जरूरत है या विशिष्ट निर्देश की आवश्यकता है। नेस्ले इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘हमने अपने तीन संयंत्रों नानजनगुड (कर्नाटक), मोगा (पंजाब) तथा बिचोलिम (गोवा) में उत्पादन शुरू कर दिया है।'












Click it and Unblock the Notifications