नेपाल और दिल्ली के बीच अगले हफ्ते से शुरू होगी विमान सेवा, नेपाल ने भारत का एयर बबल प्रस्ताव स्वीकारा
काठमांडू। कोरोना महामारी के दौरान करीब 9 महीने से बंद पड़ी काठमांडू और नई दिल्ली के बीच विमान सेवा अगले हफ्ते से शुरू हो सकती है। एयर बबल समझौते के तहत दोनों देशों के बीच विमान सेवा को फिर से शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। ये जानकारी मंगलवार को नेपाल के नागरिक उड्डयन मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी बुद्धी सागर लामिछाने ने दी है।

अगले 10 दिन में शुरू हो सकती है फ्लाइट सेवा- लामिछाने
लामिछाने ने कहा है कि हम भारत के एयर बबल प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देंगे। भारत ने नेपाल से विमान सेवा के शुरू करने की तारीख को लेकर भी जवाब मांगा है। लामिछाने ने कहा कि हमने तारीखों पर फैसला मंत्रालय पर छोड़ा है। उम्मीद है कि अगले 10 दिनों में दोनों देशों के बीच फ्लाइट की सेवा शुरू हो सकती है।
अभी सिर्फ 2 फ्लाइट का होगा संचालन- लामिछाने
जानकारी के मुताबिक, भारत के एयर बबल प्रस्ताव को स्वीकार करने के बाद काठमांडू और दिल्ली के बीच विमान सेवा चरणबद्ध तरीके से शुरू होंगी। बताया जा रहा है कि दोनों देशों के बीच पहले केवल दो उड़ानें संचालित की जाएंगी। लामिछाने ने कहा, "नेपाल और भारत की एक-एक एयरलाइन काठमांडू और नई दिल्ली के बीच उड़ानों का संचालन करेगी। दोनों देश बाद में आवश्यक रूप से उड़ानों की संख्या बढ़ाने पर सहमति बनाएंगे।"












Click it and Unblock the Notifications