नेपाल भूकंपः भारत की मदद को भूला नेपाल, चीन को रखेगा याद
नयी दिल्ली। 25 अप्रैल को जब नेपाल की धरती हिली तो मदद के लिए सबसे पहले भारत के प्रधानमंत्री ने हाथ बढ़ाया। नेपाल के पीएम के पहले मोदी को भूकंप की जानकारी मिल गई थी। बिना समय गंवाए भारत ने भूकंप पीड़ित नेपाल के लिए मदद के सारे दरवाजे खोल दिए, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत की इस मदद को नेपाल भूल चुका है।

नेपाल की मदद के लिए अपनी सीमा सुरक्षा को भी दांव पर लगाने वाले भारत की मदद को नेपाल भूल चुका है। उसे भारत के बजाए नेपाल को चीन द्वारा की गई मदद ज्यादा याद है। जी हां नेपाल की सोच है कि भारत मदद से ज्यादा बातें करता है जो दोनों देशों के रिश्ते खराब होने की मुख्य वजह बन रहा है।
वहीं नेपाल में भारतीय मीडिया की भी बुराई हो रही है। नेपाल के लोगों का मानना है कि भारतीय मीडिया अपने देश द्वारा की गई सहायता को चीन से ज्यादा बताने की कोशिश कर रहा है। नेपाल की मानना है कि जहां भारत प्रचार में लगा है तो वहीं चीन प्रचार में रुचि नहीं रखता।












Click it and Unblock the Notifications