नेपाल पुलिस ने बॉर्डर पर तीन भारतीयों पर की फायरिंग, एक को गोली लगी, हालत गंभीर

नई दिल्ली। नेपाल पुलिस ने बॉर्डर पर भारतीय नागरिकों पर फायरिंग की है। बिहार के किशनगंज से लगते बॉर्डर पर ये घटना हुई है। इसमें एक भारतीय नागरिक को गोली लगी है, जिसे जख्मी हालत में अस्पताल लाया गया है। किशनगंज के एसपी ने बताया है कि तीन लोगों पर फायरिंग की गई है, जिसमें एक को गोली लगी है। उन्होंने बताया कि घायल का इलाज हो रहा है और फायरिंग की घटना की जांच की जा रही है।

Nepal Police shot at three Indian men near India Nepal border in Kishanganj

जानकारी के मुताबिक, किशनगंज जिले के फतेहपुर स्थित भारत-नेपाल सीमा पर शनिवार की रात नेपाल पुलिस ने तीन भारतीय नागरिकों पर फायरिंग की, जिसमें एक शख्स जख्मी है। कहा गया है कि इन लोगों के मवेशी रात में खुल गए थे और उन्हीं को ढूंढ़ते हुए ये लोग सीमा की तरफ गए थे कि बॉर्डर पर नेपाल पुलिस ने अचानक फायरिंग कर दी। किसी तरह से ये लोग वहां से निकले और पुलिस को सूचना दी।

बता दें कि नेपाल और भारत के रिश्तों में बीते कुछ समय से तनाव बना हुआ है। दोनों देशों के बीच नक्शे को लेकर भी विवाद चल रहा है। नेपाल के नए नक्शे में भारत के करीब 395 वर्ग किलोमीटर के इलाके को अपने हिस्से में दिखाया है। इसमें लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी के अलावा गुंजी, नाभी और काटी गांव भी शामिल हैं। वहीं बॉर्डर पर फायरिंग का भी ये पहला मामला नहीं है। जून में बिहार के सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र के लालबन्दी बॉर्डर के पास भारत-नेपाल सीमा पर फायरिंग हुई थी। नेपाल पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में एक शख्स की मौत हुई थी और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। एक घायल को नेपाल की पुलिस अपने साथ भी ले गई थी जिसे बाद मेंछोड़ दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+