बिल्लियों को लेकर पड़ोसन से सांसद वंदना चव्हान का हुआ झगड़ा, मामला पहुंचा थाने

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में सांसद वंदना चव्हाण का पड़ोसन महिला के साथ बिल्ली को लेकर हुआ विवाद थाने पहुंच गया। सांसद ने महिला के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। किचन की खिड़की के सामने से दो बिल्लियों को ले जाने की बात को लेकर राष्ट्रवादी पार्टी की सांसद वंदना चव्हाण का पास में रहनेवाली महिला से झगड़ा हुआ।

सांसद को सुनाई खरी-खोटी

सांसद को सुनाई खरी-खोटी

यह वाद-विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने वंदना चव्हाण को काफी खरी-खोटी सुनायी। इसके चलते महिला के खिलाफ विश्रामबाग पुलिस स्टेशन में वंदना चव्हाण को मामला दर्ज कराना पड़ा। पुणे के रामबाग कॉलनी में यह घटना घटी है। मेधा नावडीकर नामक महिला के खिलाफ वंदना चव्हाण ने शिकायत दर्ज करवायी है.।

सांसद के किचन के पास ले आई बिल्लियां

सांसद के किचन के पास ले आई बिल्लियां

प्राप्त जानकारी अनुसार वंदना चव्हाण अपने किचन में खाना बना रही थी तभी पड़ोस की महिला किचन की खिड़की के पास से दो बिल्लियों को लेकर गुजरी। वंदना चव्हाण ने महिला से कहा कि किचन की खिड़की के पास से बिल्लियों को लेकर मत जाया करो। बिल्लियां किचन का सारा खाना और सामान बर्बाद करती हैं। इस बात से चिढ़कर महिला ने वंदना चव्हाण को काफी खरी-खोटी सुनायी और उनको यहां तक सुनाया दिया कि सांसद होने का फायदा उठा रही हैं।

पहले भी हो चुका दोनों के बीच झगड़ा

पहले भी हो चुका दोनों के बीच झगड़ा

महिला ने वंदना चव्हान को ताना देते हुए कहा कि राष्ट्रवादी पार्टी में इसे कोई नहीं रखना चाहता, फिर भी यह पार्टी नहीं छोड़ना चाहती। वंदना चव्हाण ने महिला के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यह मुद्दा पहली बार नहीं है, इससे पहले भी वंदना चव्हाण का महिला के साथ बिल्ली को लेकर वाद-विवाद हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+