अनु मलिक की डांट सुन रो पड़ीं थी Neha Kakkar, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ऑडिशन Video

Neha Kakkar audition video: मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। उनकी सक्सेस का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि किसी जमाने में जिस शो में वह कंटेस्टेंट बनकर गई थीं, आज उसी 'इंडियन आइडल' शो को नेहा जज कर रही हैं। पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह से शादी के बाद इन दिनों नेहा कक्कड़ सुर्खियों में छाई हुई हैं, हाल ही उनका एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो गया है। यह वीडियो उस समय का है जब नेहा कक्कड़ 'इंडियन आइडल' के ऑडिशन में शामिल हुई थीं।

जब ऑडिशन देने पहुंची थीं नेहा कक्कड़

जब ऑडिशन देने पहुंची थीं नेहा कक्कड़

वायरल हो रहे वीडियो में नेहा कक्कड़ को पहचान पाना मुश्किल है, क्योंकि उस समय नेहा 11वीं क्लास में पढ़ती थीं और काफी छोटी थीं। सोशल मीडिया पर अक्सर नेहा कक्कड़ के रोने के मीम्स वायरल होते रहते हैं लेकिन आपको बता दें कि वह काफी भावुक स्वभाव की हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा कक्कड़ ऑडिशन देने के लिए कंटेस्टेंट्स की लाइन में खड़ी है, इस बीच उनका पुराना घर और स्कूल भी दिखाया गया है।

नेहा कक्कड़ का ऑडिशन वीडियो वायरल

नेहा कक्कड़ का ऑडिशन वीडियो वायरल

कॉन्फिडेंस से लबालब नेहा कक्कड़ ने 'इंडियन आइडल' के तत्कालीन जज सोनू निगम, फराह खान और अनु मलिक के सामने अपनी परफॉर्मेंस देती हैं। तीनों जजों को नेहा की सिंगिंग काफी पसंद आती है और वह सेलेक्ट हो जाती हैं। हालांकि अलगी ही क्लिप में नेहा कक्कड़ अपने साथी के साथ ठीक से परफॉर्म नहीं कर पाती जिसके लिए जिसके लिए अनु मलिक उन्हें डांट भी लगाते हैं।

अनु मलिक की डांट सुनकर रोईं नेहा कक्कड़

अनु मलिक की डांट सुनकर रोईं नेहा कक्कड़

अनु, फराह और सोनू निगम की बातें सुन नेहा भावुक होकर रोने लगती हैं। वायरल हो रहे थ्रोबैक वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा कक्कड़ अपने स्कूल और घर को दिखाती हैं। इस दौरान वह कहती हैं कि सिंगर बनना उनका सपना है और वह एक दिन जरूर 'इंडियन आइडल' बनेंगी। हालांकि नेहा का 'इंडियन आइडल' की ट्रॉफी जीतने का सपना तो पूरा नहीं होता लेकिन आज वह बॉलीवुड से सबसे जानी-मानी सिंगर बन गई हैं।

'वो देखो नेहा कक्कड़ जा रही है'

'वो देखो नेहा कक्कड़ जा रही है'

वायरल वीडियो में नेहा के पिता को भी दिखाया गया है जो कहते हैं, जागरण लाइन में उनकी (नेहा) परफॉर्मेंस देखकर पब्लिक पागल हो जाती है। इस वीडियो में नेहा कक्कड़ के इंडियन आइडल का पूरा सफर दिखाया गया है। पुराने वीडियो में 11वीं क्लास में पढ़ने वालीं नेहा कक्कड़ इच्छा जाहिर करती हैं कि जिस तरह दुनिया अन्य बॉलीवुड सिंगरों से प्यार करती है, उसी तरह एक दिन लोग उनके लिए कहें, वो देखो नेहा कक्कड़ जा रही है।

Video देखने के लिए यहां करें क्लिक

यह भी पढ़ें: यूट्यूब की सबसे बड़ी सिंगर बनी नेहा कक्कड़, डायमंड अवॉर्ड पाने वालीं पहली भारतीय गायिका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+