नेहा कक्कड़ ने बताया, रोहनप्रीत सिंह से शादी के बाद कैसी है उनकी लाइफ, अब पहले जैसी नहीं रही जिंदगी

नई दिल्ली। रोहनप्रीत सिंह से शादी कर अपने लाखों चाहने वालों को सरप्राइज करने वालीं बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ जल्द ही टीवी रियलिटी शो इंडियन आइडल में नजर आने वाली हैं। शादी के बाद यह पहली बार है जब नेहा कक्कड़ टीवी पर किसी शो को जज करेंगी। हाल ही में नेहा कक्कड़ ने शादी के बाद के अपने एक्सपीरिएंस को लोगों के साथ शेयर किया है। उन्होंने बताया कि रोहनप्रीत से शादी के बाद उनकी जिंदगी बिल्कुल बदल गई है, लाइफ तो पहले से ही सुंदर थी लेकिन अब खूबसूरत हो गई है।

Recommended Video

    Diwali 2020: शादी के बाद Neha kakkad ने Rohanpreet संग विदेश में मनाई दिवाली | वनइंडिया हिंदी
    लाइफ पहले से भी खूबसूरत हो गई है

    लाइफ पहले से भी खूबसूरत हो गई है

    आपको बता दें कि नेहा कक्कड़ हाल ही में पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। रोहनप्रीत के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर नेहा कक्कड़ पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में यह कपल अपना हनीमून सेलिब्रेट करके लौटा है, शादी के करीब एक महीना होने पर नेहा ने अपने लाइफ में आए बदलाव के बारे में फैंस को बताया है। नेहा ने कहा, 'जब आपका पार्टनर अच्छा इंसान हो, सपोर्टिव और समझदार हो तो आपकी लाइफ और बेहतरीन हो जाती है।'

    शादी के बाद कैसी है नेहा कक्कड़ की लाइफ

    शादी के बाद कैसी है नेहा कक्कड़ की लाइफ

    सिंगर नेहा कक्कड़ ने आगे कहा कि, रोहनप्रीत बहुत अच्छे इंसान हैं और उतने ही अच्छे लाइफ पार्टनर भी। मैं उनके साथ बहुत खुश हूं और माता रानी, वाहेगुरु से प्रार्थना है कि वह हमेशा हमें ऐसे ही खुश रखें। नेहा ने इंस्टाग्राम पर दुबई में हनीमून की कुछ रोमांटिक फोटो भी शेयर की हैं जो फैंस को काफी पसंद आ रही है। बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत पहली बार 'नेहू द व्याह' गाने की शूटिंग पर ही मिले थे। अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताते हुए रोहनप्रीत ने कहा था कि उन्हें नहीं पता नहीं था कि नेहा ने जो गाना लिखा है वह रियल लाइफ में दोनों के लिए सच साबित हो जाएगा।

    नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह के बीच ऐसे हुआ प्यार

    नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह के बीच ऐसे हुआ प्यार

    रोहनप्रीत ने कहा, यह मेरे लिए पहली नजर वाला प्यार था, नेहा उन लड़कियों में से हैं जो जमीन से जुड़ी हुई हैं। पहले मैंने उन्हें जानने की कोशिश की और फिर प्रपोज किया। मेरे लिए वो दिन बहुत खुशी का था जब नेहा ने मेरा प्रपोजल एक्सेप्ट करके हां कहा था। रोहनप्रीत ने आगे कहा कि 'नेहू द व्याह' गाने ने मेरी जिंदगी ही बदल दी। मालूम हो कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह बीते महीने ही एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस कपल को काफी पसंद किया जा रहा है।

    टिकटॉक पर भी फेमस थे रोहनप्रीत

    टिकटॉक पर भी फेमस थे रोहनप्रीत

    मूलरूप से पंजाब के पटियाला में जन्मे रोहनप्रीत का जन्म 1 दिसंबर को 1994 को हुआ था। रोहनप्रीत सिंह की दो बहनें हैं, रश्मिंदर कौर और अमनप्रीत कौर। रोहनप्रीत ने अपनी स्कूली पढ़ाई पटियाला के स्कूल से की है। रोहनप्रीत ने अपना डेब्यू 'बैंग-बैंग' गीत से किया था। रोहनप्रीत टिकटॉक पर भी काफी फेमस हैं और उन्होंने नेहा कक्कड़ के साथ 'डायमंड दा छल्ला' गीत गाया था, जो कि युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हुआ था।

    यह भी पढ़ें: 'बिहार में का बा' वाली नेहा सिंह राठौर इविवि पर गाना गाकर विवादों में घिरी, क्या आपने सुना है?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+