हिमांश कोहली के आरोपों पर भड़कीं नेहा कक्कड़, कहा- मैंने मुंह खोला तो तुम्हारे मां-बाप और बहन...

ब्रेकअप को लेकर हिमांश कोहली के आरोपों पर अब नेहा कक्कड़ ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर मैंने अपना मुंह खोला तो...

नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ और अभिनेता हिमांश कोहली का ब्रेकअप फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित ब्रेकअप में गिना जाता है। दिसंबर 2018 में ये दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे, जिसके बाद नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई भावुक पोस्ट लिखीं। ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ काफी टूट गईं और कई बार टीवी शो पर भी रो पड़ीं थी। इस बीच मंगलवार को हिमांश कोहली ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें इस मामले में गलत ठहराया गया है, वो चुप रहे और नेहा कक्कड़ ने जो बताया, वो पूरा सच नहीं है। अब हिमांश कोहली की इस प्रतिक्रिया को लेकर नेहा कक्कड़ ने जवाब दिया है।

'अपने काम के दम पर नाम कमाओ, मेरे दम पर नहीं'

'अपने काम के दम पर नाम कमाओ, मेरे दम पर नहीं'

अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड के आरोपों को लेकर नेहा कक्कड़ ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बिना हिमांश कोहली का नाम लिए लिखा, 'लोग जो भी बुरा बोलते हैं मेरे बारे में, वो और कुछ नहीं बल्कि झूठ बोलते हैं, मुझसे जलते हैं और खबरों में बने रहने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। पहले भी यूज किया, मेरे पीछे से भी यूज कर रहे हैं। ओए! अपने काम के दम पर नाम कमाओ, मेरे दम पर नहीं। फेमस होने के लिए दोबारा मेरे नाम का इस्तेमाल मत करना। अगर मैंने मुंह खोला, मैं तुम्हारे मां, बाप और बहन की हरकतों को भी सामने ले आऊंगी।'

'तुम्हारे लिए चेतावनी है'

'तुम्हारे लिए चेतावनी है'

नेहा कक्कड़ ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में आगे लिखा, 'तुम्हारे मां, बाप और बहन ने जो कुछ मेरे साथ किया और जो भी मुझे कहा, वो सब सामने ले आऊंगी। मेरे नाम का इस्तेमाल करने की अब हिम्मत भी मत करना और ना ही मुझे एक विलेन की तरफ पेश कर दुनिया के सामने बेचारा बनने की कोशिश करना। ये तुम्हारे लिए चेतावनी है!!!'

हिमांश बोले- मुझे विलन बना दिया गया

हिमांश बोले- मुझे विलन बना दिया गया

आपको बता दें कि इससे पहले बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में हिमांश कोहली ने कहा, 'नेहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाले और टेलीविजन पर रोईं, मैं शांत रहा, तो लोगों ने तुरंत ये मान लिया कि मेरी गलती थी। ये मेरी ओर से बुरा ब्रेकअप नहीं था, लेकिन जब कयास लगाए जाने लगे तो सबकुछ बुरा हो गया। ये मेरे जीवन का सबसे खराब दौर था। आज चीजें सही हो गई हैं, लेकिन हां एक समय ऐसा भी था, जब सोशल मीडिया पर पूरी दुनिया मुझे कोस रही थी। कोई भी असली कहानी नहीं जानना चाहता था और मुझे विलन बना दिया गया।'

'वो टीवी शोज में रोईं और हर किसी ने मान लिया कि मैं गलत हूं'

'वो टीवी शोज में रोईं और हर किसी ने मान लिया कि मैं गलत हूं'

हिमांश कोहली ने आगे कहा, 'ये सबकुछ बहुत परेशान करने वाला था, क्योंकि मैंने अपनी ओर से कुछ नहीं कहा और जो भी नेहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, लोगों ने उससे अपना ही निष्कर्ष बताना शुरू कर दिया। वो टीवी शोज में रोईं और हर किसी ने मान लिया कि मैं गलत हूं। मैं भी रोना चाहता था लेकिन तब मैंने बहादुरी से आगे बढ़ना ठीक समझा। कई बार मैंने नेहा के सोशल मीडिया पोस्ट पर अपनी पोस्ट के जरिए प्रतिक्रिया देनी चाही, लेकिन ऐसा नहीं कर पाया, क्योंकि मैं उस महिला को गलत नहीं कहना चाहता था, जिसके साथ में कभी प्यार में था।

'ये मेरे प्यार की परिभाषा नहीं'

'ये मेरे प्यार की परिभाषा नहीं'

इंटरव्यू में हिमांश कोहली ने आगे कहा, 'मन मेरा भी बहुत करता था कि मैं कुछ कहूं, कई बार मैंने सोशल मीडिया पर टाइप भी किया, लेकिन मैंने सोचा कि कुछ देर रुक जाऊं और कुछ घंटों बाद, मैं अपना मन बदल लेता क्योंकि मैं सोचना था कि ये वही इंसान है, जिसे मैं प्यार करता था, तो अब मैं कैसे उसके खिलाफ बोल सकता हूं। ये मेरे प्यार की परिभाषा नहीं है। मैंने उससे कभी ये तक नहीं पूछा कि वो मेरे साथ ऐसा क्यों कर रही है, क्योंकि ये मुझे काफी दुखी कर रहा था।'

'अलग होने का फैसला मेरा नहीं बल्कि नेहा का ही था'

'अलग होने का फैसला मेरा नहीं बल्कि नेहा का ही था'

अपने रिश्ते के बारे में बताते हुए हिमांश कोहली ने कहा, 'अलग होने का फैसला मेरा नहीं बल्कि नेहा का ही था। ऐसी बहुत सी चीजें हो रही थीं, लेकिन मैं उनके बारे में बात नहीं करना चाहता। मैं बस ये कहना चाहता हूं कि वो रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थीं, तब हमने अलग होने का फैसला लिया। ये उनका फैसला था.. जीवन में आगे बढ़ने का और मैंने उस फैसले का सम्मान किया। लेकिन फिर कहानी कुछ और ही हो गई। वो जब भी पोस्ट करतीं तो मुझे अपशब्द सुनने को मिलते।'

'मैं नेहा के साथ शादी करने की योजना भी बना रहा था'

'मैं नेहा के साथ शादी करने की योजना भी बना रहा था'

हिमांश कोहली ने आगे कहा, 'मैं जब नेहा के साथ रिश्ते में था, तो काफी गंभीर था और भविष्य में नेहा के साथ शादी करने की योजना भी बना रहा था। मुझे भी काफी दुख हुआ, जब लोगों ने कहा कि हिमांश ने मशहूर होने के लिए नेहा का इस्तेमाल किया है और उनके ब्रेकअप का कारण बेवफाई है। मुझे उस बात से सबसे ज्यादा दुख पहुंचा, जब लोगों ने मुझपर नेहा को इस्तेमाल करने का आरोप लगाया, मैं समझ नहीं पा रहा था। उनसे मिलने से पहले मेरी चार फिल्में रिलीज हो चुकी थीं और मैं पैसे कमा रहा था। यहां तक कि जब हम साथ थे, मैंने ज्यादा काम नहीं किया क्योंकि मैं उनके साथ उनके शो के लिए ट्रैवल करता था, तो भी हम दोनों ही पैसे खर्च करते थे। अब मैं सब पीछे छोड़ चुका हूं। जब से मेरा नेहा से ब्रेकअप हुआ है, तब से मैं उनके संपर्क में नहीं हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+