Indian Idol के सेट पर नेहा कक्कड़ को पति रोहनप्रीत ने रुलाया, जानिए ऐसा क्या कह दिया...Video Viral
नई दिल्ली। Neha Kakkar And Rohanpreet singh: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ शादी के बाद एक बार फिर से अपने काम में व्यस्त हो गई हैं। इन दिनों नेहा कक्कड़ टीवी के मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल-12 (Indian Idol 12) को गायक हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) और विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) के साथ जज कर रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जो काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में नेहा कक्कड़ के साथ उनके पति रोहनप्रीत सिंह ( Neha Kakkar And Rohanpreet singh) को भी देखा जा सकता है।

नेहा कक्कड़ ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, इस सप्ताह सोनी टीवी (Sony TV) के रियलिटी शो इंडियन आइडल (Indian Idol) में शादी स्पेशल थीम रखी गई थी। आपको बता दें कि साल 2020 में शो से संबंधित दो सदस्यों की शादी हुई जिसकी वजह से शो को शादी स्पेशल में बदल दिया गया। इस स्पेशल एपिसोड में नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar), रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet singh), भारती सिंह (Bharti singh) और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था।

पति रोहनप्रीत के साथ पहुंची नेहा कक्कड़
इसी एपिसोड का एक वीडियो नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इंडियन आइडल में जज बनीं नेहा कक्कड़ अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ बैठी नजर आ रही हैं। इनके साथ ही दूसरी तरफ कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की भी जोड़ी नजर आ रही है। इन दो जोड़ियों के अलावा शो के होस्ट आदित्य नारायण भी अपनी पत्नी श्वेता अग्रवाल के साथ नजर आए।

'नेहा के साथ काम करने का ऑफर मिला'
नेहा कक्कड़ द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने पति की बातों को सुनकर रो पड़ती हैं। वीडियो में शो की एक कंटेस्टेंट नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत से उनकी पहली मुलाकात के बारे में पूछती है। जवाब में रोहनप्रीत ने कहा, 'मैं चंडीगढ़ में अपनी पगड़ी बांध रहा था, जब मुझे उसके (नेहा कक्कड़) प्रबंधन से फोन आया। उन्होंने पूछा कि क्या मैं नेहा के नए गाने में सह-कलाकार के रूप में भाग लेना चाहूंगा?'

'नेहा ने गाने में लिख दिया मेरा भाग्य'
रोहनप्रीत ने आगे कहा, ये भी कोई पूछने वाली बात थी, मैंने तुरंत हां कर दिया। मुझे याद है कि कमरे में आने के दौरान नेहा ने मुझे पीछे मुड़कर देखा था। यही वो पल था जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। शो के जज विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया रोहनप्रीत की बात सुन मुस्कुराने लगते हैं, इस बीच नेहा कक्कड़ भी भावुक हो जाती हैं। रोहनप्रीत ने कहा कि नेहा ने अपना गाना नेहु का व्याह लिखा था, लेकिन उसने मेरा भाग्य भी लिख दिया। आज मैं यहां हूं तो नेहु (नेहा कक्कड़) की वजह से। इसके बाद नेहा अपने पति रोहनप्रीत को गले लगा लेती हैं। नेहा का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: नेहा कक्कड़ ने अनाथ लड़कियों को पाल रहीं वॉरियर आजी को दिए 1 लाख रुपए, 80 साल की दादी ने लाठी चला जीता था दिल
-
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया












Click it and Unblock the Notifications