एक्स ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली का नेहा कक्कड़ से माफी मांगने का Video Viral, अब एक्टर ने कहा- किसे इससे फायदा हो रहा है
नई दिल्ली। मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ की कुछ दिन पहले ही रोहनप्रीत के साथ शादी हुई है। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस बीच नेहा के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली को लेकर खबर आई है कि उन्होंने नेहा कक्कड़ से माफी मांगी है। इसे लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली पहले रिलेशनशिप में थे, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। फिर जब नेहा ने रोहनप्रीत के साथ अपनी शादी की घोषणा की तो इससे हर कोई हैरान था।

वीडियो को हिमांश ने फेक बताया
नेहू दा व्याह काफी दिनों तक सुर्खियों में बना रहा। अब हिमांश कोहली ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक फेक वीडियो पर आपत्ति जताई है। वीडियो में ये दावा किया जा रहा है कि अभिनेता हिमांश कोहली ने नेहा कक्कड़ से माफी मांगी है। इस वीडियो को लोग भी खूब शेयर कर रहे है। जिसके बाद हिमांश कोहली ने वीडियो की सच्चाई बताई है। इसे लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है।
Recommended Video

क्या बोले हिमांश कोहली?
इस वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर कर हिमांश ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है, 'मैं हैरान हूं कि कब सोशल मीडिया पर तोड़ मरोड़ कर पेश किए जाने वाले ये कंटेंट बैन होंगे। और किसे इन सब बकवास चीजों से फायदा हो रहा है। लेकिन सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात ये है कि लोग इसे धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं। कृपया जाग जाएं, ये फेक पोस्ट और नफरत फैलाना बंद करें।'

यारियां से बॉलीवुड में किया था डेब्यू
जानकारी के लिए बता दें नेहा और हिमांश का दो साल पहले ब्रेकअप हो गया था। हिमांश की बात करें तो उन्होंने साल 2014 में यारियां फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में लीड रोल में रकुल प्रीत सिंह और निकोल फारिया भी थे। फिल्म को भूषण कुमार ने प्रड्यूस किया था और दिव्या खोलसा कुमार ने डायरेक्ट किया था। इसके अलावा हिमांश ने स्वीटी वेड्स एनआरआई, रांची डायरीज और कई अन्य फिल्मों में भी काम किया है। हिमांश की आने वाली फिल्म बूंदी रायता है। जिसमें लीड रोल में सोनाली सहगल और रवि किशन भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications