Video:'इंडियन आइडल' के स्टेज पर Oops मोमेंट का शिकार हुईं नेहा कक्कड़, मुश्किल से संभलीं

नई दिल्ली। सिंगर नेहा कक्कड़ की आवाज के काफी लोग दीवाने हैं और उनके सितारे बुलंदियों पर हैं। इन दिनों वह सोनी टीवी के फेमस शो 'इंडियल आइडल' को जज कर रही हैं। इस शो में उनके साथ विशाल ददलानी और अनु मलिक भी जज हैं। शो के दौरान नेहा कक्कड़ के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से उनको उप्स मोमेंट का सामना करना पड़ गया। बता दें, इससे पहले इसी शो में नेहा को एक कंटेस्टेंट ने किस कर भी कर लिया था जसकी वजह से भी वह सुर्खियों में आ गई थीं।

सोनी ने शेयर किया वीडियो

सोनी ने शेयर किया वीडियो

एंटरटेनमेंट चैनल सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग शो इंडियन आइडल का सीजन 11 चल रहा है, यह शो दर्शकों द्वारा काफी पंसद भी किया जाता है। इसी शो में एक ऐसा मौका भी आया जब वह चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से एक वीडियों शेयर किया है जो काफी वायरल हो गया। शो की जज नेहा कक्कड़ ने शो के ही होस्ट आदित्य नारायण को डांस के लिए चैलेंज किया जिसके बाद उनके साथ उप्स मोमेंट हो गया।

आदित्य नारायण को किया चैलेंज

आदित्य नारायण को किया चैलेंज

वीडियों में आदित्य को डांस के लिए चैलेंज करने के बाद नेहा स्टेज पर आती हैं और उदित के साथ खड़ी हो जाती हैं। स्टेज पर नेहा 'दिलबर' गाने पर डांस करने लगती हैं, इस दौरान आदित्य नारायण ने भी उनके साथ ठुमके लगाए। डांस करते हुए अचानक से नेहा का बैलेंस बिगड़ता है और वह लड़खड़ाने लगती हैं। पास में खड़े आदित्य उन्हें संभालने की कोशिश करते हैं लेकिन नीचे गिर जाती हैं। जिसके बाद आदित्य उनसे माफी मांगने लग जाते हैं। बता दें नेहा अपने ही गाए गाने पर डांस कर रही थीं।

कंटेस्टेंट ने किया था किस

नेहा कक्कड़ अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों मंच पर ही नेहा कक्कड़ को एक कंटेस्टेंट ने प्रपोज किया था। उसने नेहा के नाम का टैटू भी हाथ पर बनवाया हुआ था। इसके बाद जब नेहा ने उसे गले लगाया तो उसके नेहा पकड़ कर किस कर लिया। इसके बाद वह असहज महसूस करने लगीं और कंटेस्टेंट से दूरी बना ली। फैन की दीवानगी नेहा कक्कड़ को काफी महंगी पड़ी, इसके बाद उस शख्स की सोशल मीडिया पर भी काफी आलोचना हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+