बिहार की नेहा ने सोनू सूद को भेजा अपनी शादी का निमंत्रण, एक्टर ने कहा- 'चलो बिहार की शादी देखते हैं'
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन में हजारों जरूरतमंद और गरीब लोगों की मदद करने वाले बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की दरियादिली का सिलसिला आज भी जारी है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले सोनू सूद इन दिनों अपने एक ट्वीट को लेकर फिर सुर्खियों में हैं। इस बार सोनू किसी की मदद करने को लेकर नहीं बल्कि बिहार की रहने वालीं नेहा की शादी का निमंत्रण स्वीकार करने को लेकर चर्चा में हैं। नेहा ने ट्वीट कर सोनू सूद को अपनी शादी का निमंत्रण भेजा है जिसे एक्टर ने भी स्वीकार कर लिया है।
Recommended Video

बिहार से आया सोनू सूद को शादी का निमंत्रण
कोरोना काल में गरीबों का मसीहा बने सोनू सूद जल्द ही बिहार की एक शादी समारोह में शामिल होते दिखाई दे सकते हैं। सोनू ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं और वह लगभग हर ट्वीट का रिप्लाई करते हैं। हाल ही में बिहार के भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के करमन टोला की रहने वालीं नेहा ने सोनू सूद को ट्वीट कर उन्हें अपनी शादी में आने का निमंत्रण भेजा है। नेहा ने ट्विटर पर अपनी शादी के कार्ड की तस्वीर के साथ सोनू सूद को टैग किया है।

सोनू सूद बोले-'चलो बिहार की शादी देखते हैं।'
शादी के कार्ड की फोटो शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा, 'सोनू सूद सर माफी चाहूंगी उत्साह में मैं आपका नाम ही लिखना भूल गई थी, शादी में आपके आने से ही मैं दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़की बन जाऊंगी। मैं आपका इंतजार करूंगी।' नेहा के इस ट्वीट का रिप्लाई करते हुए सोनू सूद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, 'चलो बिहार की शादी देखते हैं।' मालूम हो कि सोनू सूद कोरोना महामारी से लेकर अब तक कई लोगों की मदद कर चुके हैं।

नेहा की बहन की करवाई थी सर्जरी
लॉकडाउन से लेकर आज तक जिस किसी ने भी सोनू सूद से मंदद मांगी तो एक्टर ने हर संभव उनकी सहायता की है। आपको बता दें कि सोनू सूद ने नेहा की बीमार बहन का भी ऑपरेशन कराया था। नेहा ने 1 सितंबर, 2020 को ट्वीट कर लिखा था कि लॉकडाउन के चलते दिल्ली एम्स से मिली तारीख पर ऑपरेशन नहीं हो सका। नेहा ने सोनू सूद से आग्रह किया था कि वह किसी तरह एम्स अस्पताल में उनकी बहन के ऑपरेशन के लिए डेट दिलवा दें, इसके अलावा उन्हें और कुछ नहीं चाहिए।

नेहा के परिवार ने किया था सोनू का धन्यवाद
नेहा के ट्वीट के चार दिन बाद ही यानी 5 सितंबर को सोनू ने उन्हें रिप्लाई करते हुए लिखा, 'आपकी बहन हमारी बहन है, उनकी सर्जरी का इंतजाम करा दिया गया है, उन्हें ठीक करवाने का जिम्मा मेरा।' इसके बाद सोनू सूद की पहल पर ऋषिकेश के एम्स में दिव्या सहाय का HYPOECHOIC MASS IN PANCREAS (पेट दर्द) की सफल सर्जरी हुई। सोनू सूद की सहायता से दिव्या की सर्जरी सफल होने के बाद नेहा और उनके परिवार ने एक्टर को धन्यवाद भी दिया था। नेहा ने सोनू को टैग करते हुए एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह बॉलीवुड एक्टर को धन्यवाद देते नजर आई थीं।
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर फैन ने कहा 'मैं आपके लिए जान भी दे सकता हूं, सोनू सूद ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब









Click it and Unblock the Notifications