बेबी बंप के साथ फ्लोरल ड्रेस में दिखी नेहा धूपिया, कराया मैटरनिटी फोटोशूट, देखिए तस्वीरें
नई दिल्ली। शादी के मात्र 3 महीने बाद अपने प्रेग्नेंट होने का ऐलान करने वाली, बॉलीवुड सुंदरी नेहा धूपिया इन दिनों अपने बेबी बंप को लेकर काफी चर्चित हैं, अन्य महिलाओं की तरह गर्भावस्था के दौरान घर में बैठने के बजाय नेहा इन दिनों का भरपूर लुत्फ उठा रही हैं। नेहा ने मालदीव में अपना एक फोटोशूट कराया है , जिसमें वो बेबी बंप को, फ्लॉन्ट करती नज़र आ रही हैं।

बेबी बंप के साथ फ्लोरल ड्रेस में दिखी नेहा धूपिया
इस फोटोशूट की तस्वीरों को नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। नेहा ने सूरज के सामने खड़े होकर तरह-तरह के पोज में फोटो खिंचवाई हैं, फोटो में उन्होंने कलरफुल ड्रेस पहनी है, नेहा की इन फोटोज की काफी तारीफें हो रही हैं।

नेहा की हर तस्वीर कुछ ना कुछ कह रही है...
नेहा की खुशी उनकी फोटोज से जाहिर हो रही हैं, जो ये बता रही हैं कि वो कितनी शिद्दत से अपने आने वाले मेहमान का इंतजार कर रही हैं। आपको बता दें कि इस वक्त नेहा अपने पति संग मालदीव में वक्त बीता रही हैं।

नेहा ने अपने क्लोज फ्रेंड अंगद बेदी के साथ 10 मई 2018 को शादी की
गौरतलब है कि नेहा ने अपने क्लोज फ्रेंड अंगद बेदी के साथ 10 मई 2018 को अचानक से शादी करके सबको हैरान कर दिया था। साल 2003 में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली नेहा धूपिया मॉडलिंग की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं, मॉडलिंग के बाद नेहा ने फिल्मों में अपना करियर बनाया। नेहा ने हिंदी, तमिल और मलयालम फिल्मों में काम किया है। उनकी पहली हिंदी फिल्म 'कयामत' थी, उसके बाद उन्होंने जूली जैसी फिल्म में काफी बोल्ड किरदार निभा कर तहलका मचा दिया था। उन्होंने 'क्या कूल है हम', 'शूट आउट लोखंडवाला', 'सिंह इंज किंग' और 'तुम्हारी सुलू' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं अंगद
तो वहीं अंगद बेदी भी, पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं और रणजी भी खेल चुके हैं, क्रिकेट के बाद अंगद ने मॉडलिंग और फिर एक्टिंग में अपना हाथ आजमाया। उन्होंने अमिताभ बच्चन की हिट फिल्म 'पिंक' में खलनायक का किरदार निभाकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।












Click it and Unblock the Notifications