क्या चोरी-छुपे विकी कौशल से इश्क लड़ा रही हैं कैटरीना कैफ, नेहा धूपिया ने दिया जवाब

विकी कौशल-कैटरीना के अफेयर पर नेहा धूपिया ने दिया ये जवाब

मुंबई। विकी कौशल और कैटरीना कैफ के बीच अफेयर की खबरें कई बार आती रही हैं लेकिन बार ये कह गया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।अब नेहा धूपिया ने इस रिश्ते को लेकर खुलासा किया है। दरअसल नेहा धूपिया ने एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से इंटरव्यू में कैटरीना और विक्की कौशल के रिश्ते को लेकर साफ किया है कि दोनों के बीच कुछ नहीं है।

नेहा का इशारा, दोनों में कुछ नहीं

नेहा का इशारा, दोनों में कुछ नहीं

नेहा धूपिया से जब कैटरीना और कौशल के रिश्ते के बारे में पूछा गया तो पहले तो उन्होंने इसे झूठ बता दिया। उनसे कहा गया था कि ये गलत हो तो दो बार पलक झपकाएं, सही हो तो एक बार। नेहा ने इन दोनों के रिश्ते की बात पर दो बार पलक झपकाई। इन दोनों के अफेयर की चर्चाएं लगातार बॉलीवुड गलियारों में सुनने को मिलती रही हैं, हालांकि नेहा ने जरूर इससे इंकार किया है।

कैटरीना कैफ का करियर के शुरुआती दिनों में सलमान खान के साथ अफेयर के चर्चे रहे। बाद में कैटरीना और रणबीर कपूर में नजदीकी बढ़ी, हालांकि रणबीर के साथ भी कटरीना का रिश्ता नहीं चल पाया। वहीं विकी कौशल का कुछ समय पहले हरलीन सेठी से ब्रेकअप हो गया था।

सलमान के सामने कर दिया था कैटरीना को प्रपोज

सलमान के सामने कर दिया था कैटरीना को प्रपोज

कुछ वक्त पहले जब कैटरीना करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' पर गई थीं, तो उनसे पूछा गया था कि वह आजकल के नए ऐक्टर्स में से किसके साथ काम करना चाहेंगी। इस पर कैटरीना ने ऐक्टर विकी कौशल का नाम लिया। वहीं कैटरीना और विकी कौशल कुछ वक्त पहले हुए एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान आमने-सामने आए तो विकी ने मौका देखकर कटरीना को शादी के लिए प्रपोज कर डाला। इसके बाद से ही दोनों के रिश्तों पर बात हो रही है।

 दोनों साथ में आएंगे नजर!

दोनों साथ में आएंगे नजर!

विकी कौशल और कौटरीना कैफ के जल्दी ही एक फिल्म में साथ दिखने की भी चर्चा है। दोनों एक लव स्टोरीमें साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। हालांकि अभी तक कहानी को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+