कैंसर से निकले ऋषि कपूर बोले- बुरे वक्त में चट्टान की तरह खड़ा रहा परिवार

नई दिल्ली। लंबे समय तक अमेरिका में इलाज करा रहे ऋषि कपूर अब लगभग ठीक हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि उन्हें अब भी बोन मैरो ट्रांसप्लांट कराना है। इसके लिए वे अभी दो महीने और भारत नहीं लौटने वाले। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बीमारी से लंबी जंग की जानकारी दी कि किस तरह उनके इस बुरे वक्त में उनका पूरा परिवार उनके साथ खड़ा रहा। फिल्म मेकर राहुल रवाइल ने पुष्टी की है कि ऋषि अब कैंसर फ्री हैं।

'मेरे आगे चट्टान बनकर खड़ी रहीं नीतू'

'मेरे आगे चट्टान बनकर खड़ी रहीं नीतू'

डेक्कन क्रोनिकल को दिए एक इंटरव्यू में ऋषि ने बताया कि- 'नीतू मेरे आगे चट्टान बनकर खड़ी रहीं, वरना खाने पीने को लेकर मुझ जैसे इंसान को हैंडल करना बेहद मुश्किल है। मेरे बच्चे रणबीर और रिधिमा ने मेरी परेशानी अपने कंधों पर ले लीं।'

 '2 महीने में भारत लौट सकता हूं'

'2 महीने में भारत लौट सकता हूं'

इलाज के बारे में बात करते हुए ऋषि ने कहा कि 'मेरा इलाज अमेरिका में 1 मई 2018 को शुरू हुआ। लेकिन भगवान दयालु है! मैं सही हूं, मतलब अब मैं कैंसर-मुक्त हूं। मुझे एक बोन मैरो प्रत्यारोपण करना होगा, जो सभी संभावनाओं को साथ न्यूनतम दो महीने में हो जाना चाहिए। ऐसी स्थिति के बाद ठीक हो जाना एक बड़ी बात है और यह सब मेरे परिवार और मेरे प्रशंसकों की प्रार्थनाओं और दुआओं के कारण हुआ है। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं।'

अमेरिका जाने से पहले लिखा था ये संदेश

अमेरिका जाने से पहले लिखा था ये संदेश

ऋषि कपूर ने बीते साल इलाज के लिए न्यूयार्क निकलने से पहले ट्विटर के जरिए अपने फैंस को जानकारी दी थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि वो कुछ समय के लिए अमेरिका जा रहे हैं और इसका कारण मेडिकल ट्रीटमेंट है। ऋषि कपूर ने अपने फैंस से परेशान न होने के लिए कहा है और लिखा कि वो जल्द ही वापस लौटेंगे।

यह भी पढ़ें- जानिए महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+