ऋषि कपूर को नीतू सिंह ने नम आंखों से किया याद, उनकी पहली फिल्म की है आज 'गोल्डन जुबली'

मुंबई। Neetu Singh Share Rishi kapoor collage बॉलीवुड (Bollywood) के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज ऋषि कपूर को इंडस्ट्री में 50 साल पूरे हो गए हैं। दरअसल, राज कपूर साहब के लीड रोल वाली फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में ऋषि कपूर ने एक बाल कलाकार का अभिनय किया था और आज इस फिल्म को 50 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर ऋषि कपूर के फैंस आज उन्हें बहुत याद कर रहे हैं। ऐसे में ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह (Neetu Singh) ने भी सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर अपने पति को याद किया है।

Rishi kapoor

1970 में आई थी फिल्म 'मेरा नाम जोकर'

नीतू सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो कोलाज शेयर किया है, जिसमें ऋषि कपूर की 4 फोटो हैं। इसमें सबसे पहली फोटो उनकी 'मेरा नाम जोकर' फिल्म की है। इस फोटो को शेयर करते हुए नीतू सिंह ने लिखा है कि 18 दिसंबर 1970 को रिलीज हुई 'मेरी नाम जोकर'। आज उनके भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे हो जाते।' नीतू सिंह की इस पोस्ट पर इंडस्ट्री की कई दिग्गज हस्तियों ने कमेंट कर ऋषि कपूर को याद किया है।

8 महीने पहले गुजर गए ऋषि कपूर

नीतू सिंह ने हाल ही में अपने ससुर राजकपूर जी की जयंती पर भी राजकपूर और ऋषि कपूर की फोटो शेयर की थी। उन्होंने लिखा था कि मैं आप दोनों को ही बहुत मिस करती हूं। बता दें कि ऋषि कपूर का इसी साल 30 अप्रैल को निधन हो गया था। वो लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+