बेटे आकाश अंबानी की शादी पर नीता अंबानी ने तोड़ी चुप्पी,जानिए क्या दिया जवाब

मुंबई। रिलाइंस इंडस्ट्री के मालिक और देश के सबस अमीर शख्स मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी की खूब चर्चा हो रही है। मीडिया में खबरें चल रही है कि आकाश अंबानी की शादी इसी साल के अंत में हीरा कारोबारी की बेटी श्लोका मेहता के साथ होने वाली है। इस खबर की अब तक अंबानी परिवार की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई हैं, लेकिन खबरें आ रही है कि आकाश और श्वेता की शादी लगभग तय है और साल के अंत में दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इन खबरों को लेकर पहली बार आकाश अंबानी की मां और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन एंड फाउंडर नीता अंबानी चुप्पी तोड़ी।

बेटे की शादी की खबरों पर नीता अंबानी ने तोड़ी चुप्पी

बेटे की शादी की खबरों पर नीता अंबानी ने तोड़ी चुप्पी

नीता अंबानी ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2018 में आकाश की शादी पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि आकाश जिससे शादी करना चाहे वो अपनी मर्जी से कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि हमने बच्चों को अपनी पसंद का जीवनसाथी चुनने का अधिकार दिया है। उन्होंने ये भी कहा कि उनके बच्चे जब शादी करना चाहेंगे, जिससे भी शादी करना चाहेंगे हम उसका दिल से स्वागत करेंगे।

बच्चों और निजी जीवन के बारे में खुलकर बोलीं नीता

बच्चों और निजी जीवन के बारे में खुलकर बोलीं नीता

इस कार्यक्रम के दौरान नीता अंबानी ने अपने परिवार और बच्चों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने अपने परिवार, अपने निजी जीवन और बच्चों के बारे में खुलकर बात करते हुए सवालों जवाब दिए। वहीं अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी के वजन कम करने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि लोग उसे चिढ़ाते थे। सोशल मीडिया पर उसका मजाक उड़ाते थे,जिसके बाद उसने वजन कम करने का फैसला किया और हर रोज 23 किलोमीटर वॉक और डाइट फॉलो कर उन्होंने 118 किलो वजन कम किया है।

कौन हैं श्लोका मेहता

कौन हैं श्लोका मेहता

आपको बता दें कि हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी श्लोका मेहता कनेक्टफॉर संस्था की सह संस्थापक है। श्लोका और आकाश की मुलाकात स्कूल में ही हुई। श्वेता ने 2004 से 2009 के बीच धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। दोनों एक -दूसरे को बहुत अच्छे से जानते हैं। स्कूल की पढ़ाई के बाद श्लोका ने मास्टर्स लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से किया है। अब खबरें जोरों पर है कि श्वेता और आकाश की शादी इस साल के अंत तक हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+