NEET Result 2022: नीट-यूजी टॉप-50 में 18 लड़कियां, यहां देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट
NEET Result 2022: नीट-यूजी टॉप-50 में 18 लड़कियां, यहां देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट
नई दिल्ली, 08 सितंबर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2022 का रिजल्ट बुधवार (07 सितंबर) को जारी कर दिया गया है। राजस्थान की तनिष्का ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले 17.64 लाख उम्मीदवारों में टॉप रैंक पर रही हैं। दिल्ली के वत्स आशीष बत्रा और कर्नाटक के नागभूषण गंगुले और रुचा पावाशे चौथे नंबर हैं। राजस्थान की टॉपर तनिष्का और दूसरे, तीसरे और चौथे रैंक के छात्रों के समान ही 715 नंबर आए हैं। संशोधित टाई-ब्रेकिंग मानदंड के मुताबिक राजस्थान की तनिष्का घोषित किया गया है। देश भर के टॉप-50 उम्मीदवारों में से 18 लड़कियां हैं, जबकि 32 पुरुष उम्मीदवार हैं।

नीट रिजल्ट: टॉपर्स 10 की रिजल्ट
रैंक 1: राजस्थान की तनिष्का 99.9997733 पर्सेंटाइल के साथ नंबर एक पर हैं।
रैंक 2: दिल्ली के वत्स आशीष बत्रा 99.9997733 यानी 715 अंकों के साथ दूसरे नंबर हैं।
रैंक 3: कर्नाटक के ऋषिकेश नागभूषण गंगुले 99.9997733 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
रैंक 4: कर्नाटक की रुचा पावाशे ने 99.997733 या 715 अंक हासिल किए हैं।
रैंक 5: तेलंगाना के एराबेली सिद्धार्थ राव 99.9997166 या 711 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।
रैंक 6: महाराष्ट्र के ऋषि विनय बाल्से 99.9992066 या 710 अंकों के साथ टॉप 6 पर है।
रैंक 7: पंजाब की अर्पिता नारंग 99.992066 या 710 अंकों के साथ
रैंक 8: कर्नाटक के कृष्णा एसआर 99.9920 पर्सेंटाइल या 710 अंकों के साथ
रैंक 9: जील विपुल व्यास गुजरात से 710 अंकों के साथ
रैंक 10: हाज़िक परवीज़ लोन ने जम्मू-कश्मीर से 710 अंकों के साथ

नीट के टॉप 50 में 18 लड़कियां
रैंक 1: तनिष्क
रैंक 4: रुचा पावाशे
रैंक 09: जील विपुल व्यास
रैंक 11: सयंतनी चटर्जी
रैंक 14: अनुष्का मंडल
रैंक 15: नुनि वेंकट साईं वैष्णवी
रैंक 17: शुभा कौशिको
रैंक 21: वैदेही झा
रैंक 22: देबंकिता बेरस
रैंक 23: मुरीकी श्री बरुनी
रैंक 24: अनुष्का आनंद कुलकर्णी
रैंक 29: सानिका अग्रवाल
रैंक 31: पटेल हेली मेहुलभाई
रैंक 37: चप्पीडी लक्ष्मी चरित
रैंक 38: निशा
रैंक 43: एम. हरिनी
रैंक 47: नंदीता पी
रैंक 50: वरुम अधिथि
रैंक 51: जाह्नवी बनोत्रा
रैंक 52: चांडाल यशस्विनी श्री

जानिए कितने लड़के और कितनी लड़कियां पास हुई हैं?
नीट परीक्षा में बैठने वाले 7,63,545 में से 4,29,160 पुरुषों ने पास किया है। और 10,01,015 में से 5,63,902 महिलाओं ने नीट-यूजी 2022 की परीक्षा पास की है। अंडरग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश परीक्षा 17 जुलाई को हुई थी। परीक्षण देश के 497 शहरों और भारत के 14 शहरों में फैले 3,570 केंद्रों पर किए गए थे।

NEET UG स्कोरकार्ड कैसे करें डाउनलोड
NEET UG स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, एक उम्मीदवार को अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करना होगा। पंजीकृत नीट उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर neet.nta.nic.in. रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

13 भाषाओं में आयोजित की गई थी परीक्षा
परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी। जो असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं।









Click it and Unblock the Notifications