NEET-UG Paper Leak: ट्रांसफर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, जानिए NTA की मांग पर सुनवाई अहम क्यों?

NEET परीक्षा को चुनौती देने वाली याचिकाओं को एनटीए ने सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरित करने की मांग की थी। जिसको लेकर सर्वोच्च अदालत ने नोटिस जारी किया है। एनटीए ने याचिका में तर्क दिया है कि नीट परीक्षा को चुनौती देने वाली वाली सभी याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में आ जाएंगी तो लंबित सुनवाई जल्द हो सकेगी।

NEET-UG 2024 पेपर लीक मामले को लेकर कई राज्यों में हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर की गईं। अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में NEET-UG के पेपर लीक होने, प्रतिपूरक अंक देने और प्रश्नों में विसंगति का मुद्दा उठाया। इसके अलावा याचिका में एनटीए की परीक्षा व्यवस्था को लेकर चुनौती दी गई। ऐसे में एनटीए ने अब सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और याचिकाओं को शीर्ष अदालत में स्थानांतरित करने की मांग की है ताकि उन पर यहां लंबित याचिकाओं के साथ सुनवाई की जा सके।

Supreme Court

इन याचिकाओं की सुनवाई एक साथ की जा सके इसके लिए एनटीए ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर ऐसी सभी याचिकाओं को सर्वोच्च अदालत में स्थानांतरित करने की मांग की। याचिका पर सुनवाई के बाद शीर्ष अदालत ने नोटिस जारी किया है।

देश भर के सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस और आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एनटीए द्वारा आयोजित की जाने वाली एनईईटी-यूजी परीक्षा अहम है। इस बार यानी NEET-UG, 2024 5 मई को 4,750 केंद्रों पर आयोजित किया गया था और लगभग 24 लाख उम्मीदवार इसमें शामिल हुए थे। लेकिन पेपर लीक मामला सामने के बाद ये परीक्षा विवादों में आई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+