पेपर लीक विवाद के बीच NEET-UG काउंसलिंग स्थगित, जल्द होगा नई तारीखों का ऐलान
NEET-UG Counseling: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शनिवार को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को स्थगित कर दिया है। नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
इससे पहले शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने विवादों से घिरी नीट-यूजी 2024 परीक्षा की काउंसलिंग टालने से इनकार करते हुए कहा था कि यह कोई 'ओपन एंड शट' प्रक्रिया नहीं है। कोर्ट ने 5 मई को परीक्षा आयोजित करने में कथित अनियमितताओं को लेकर परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिका पर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए), केंद्र और अन्य को नोटिस जारी किया था।

8 जुलाई को सुनवाई
न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की अवकाशकालीन पीठ ने परीक्षा के संचालन में अनियमितताओं का आरोप लगाने वाली अन्य लंबित याचिकाओं के साथ इस मामले की सुनवाई 8 जुलाई के लिए निर्धारित की है।
याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वकील ने पीठ से दो दिनों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया रोकने का आग्रह किया, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट इन सभी याचिकाओं पर 8 जुलाई को सुनवाई करने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications