NEET UG 2024: NTA ने जारी किया दोबारा परीक्षा का शेड्यूल, इस दिन परीक्षा के बाद रिजल्ट की डेट भी जारी
Reconduct NEET UG 2024: देश में नीट यूजी रिजल्ट 2024 के घोषित होने के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। ग्रेस मार्क्स को लेकर उपजे विवाद में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री हुई, जिसके बाद फिर से 1563 छात्रों के लिए 23 जून को दोबारा एग्जाम होगा।
ग्रेस मार्क वाले छात्रों के लिए नीट एग्जाम दोबारा आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा कब होगी, इसकी जानकारी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए साझा कर दी है।

NEET-UG 2024 में ग्रेस नंबर विवाद पर NTA ने बताया था कि जल्द ही एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया जाएगा और इन 1563 उम्मीदवारों से ईमेल के माध्यम से संपर्क किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें आधिकारिक संचार प्राप्त हो।
NTA ने जारी किया परीक्षा का शेड्यूल
ऐसे में अब एनटीए ने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रभावित उम्मीदवारों के लिए नीट (यूजी) 2024 का दोबारा आयोजन (1563 उम्मीदवारों) 23 जून 2024 को करने का फैसला लिया गया है। इसी के साथ बताया गया कि 30 जून को रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
NTA tweets, "Reconduct of the NEET (UG) – 2024 for affected candidates: NTA decided to reconduct the NEET (UG)– 2024 on 23 June 2024 for 1563 candidates who had experienced time loss during the originally scheduled examination on 05 May 2024." pic.twitter.com/wYr66ypC0O
— ANI (@ANI) June 13, 2024
एनटीए की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार दोबारा होने वाली परीक्षा 23 जून को 2 बजे से 5.20 तक चलेगी। जिसमें ग्रेस मार्क्स वाले 1563 अभ्यर्थी भाग लेंगे।
बता दें कि NEET-UG, जिसे ऑल-इंडिया प्री-मेडिकल टेस्ट (AIPMT) से नाम से जाना जाता था, देश भर के सभी मेडिकल संस्थानों में मेडिकल में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के लिए हर साल आयोजित होने वाली एकमात्र प्रवेश परीक्षा है।
हालांकि यह ग्रेस अंक को लेकर विवादों में आ गई, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने गुरुवार को 23 जून को 1563 छात्रों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करने का प्रस्ताव दिया, जिन्हें नीट यूजी एग्जाम में ग्रेस अंक दिए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications