NEET-PG 2024: एनटीए ने घोषित की NEET PG परीक्षा की अगली डेट, जानिए पूरा शेड्यल
एनटीए ने NEET-PG परीक्षा (NEET-PG 2024) की तरीख घोषित कर दी है। दरअसल, नीट यूजी परीक्षा के दौरान कथित पेपर लीक के आरोपों और विरोध के बीच एनटीए ये परीक्षा स्थगित कर दी थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-PG परीक्षा के लिए 11 अगस्त की तारीख निर्धारित की है। इससे पहले ये परीक्षा 23 जून को होने वाली थी।

एनटीए ने एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। एजेंसी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह दो पालियों में आयोजित किया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर NEET-UG विवाद पर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से सामने फिर से अपनी बात दोहराई और कहा कि परीक्षा को रद्द करने और दूसरी बार इसे आयोजित करने कोई इरादा नहीं है। केंद्र ने दावा किया कि नीट- यूजी परीक्षा में कोई बड़े पैमाने पर अनियमितताएं नहीं थीं।
दरअलल, नीट यूजी की परीक्षा में 24 लाख छात्र शामिल हुए थे। सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल करते हुए केंद्र ने कहा कि 2024 की परीक्षा को पूरी तरह से रद्द करने से इसके लिए उपस्थित होने वाले लाखों ईमानदार उम्मीदवारों का भविष्य "गंभीर रूप से खतरे में" पड़ जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications