NEET Paper Leak: CBI का एक और बड़ा एक्शन, डॉ एहसान उल हक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
नीट पेपर लीक मामले में एक्शन तेज है। शुक्रवार को केंद्रीय जांच एजेंसी ने ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल डॉ एहसान उल हक समेत दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डॉ एहसानुल हक की गिरफ्तारी तय मानी जा रही थी। दरअसल, डॉ. हक ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल है, जिनका पेपर लीक मामले में अहम रोल बताया जा रहा है।
बिहार में नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई अब एक- एक कड़ी जोड़ने में लगी है। शुक्रवार को आखिरकार ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल डॉ एहसान उल हक गिरफ्तार कर लिए गए। मामले में इस बड़े एक्शन के बाद अब सीबीआई उनसे गहन पूछताछ करेगी, जिससे अगले सुराग की जानकारी मिल सकेगी।

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई 11 लोगों से पूछताछ कर रही है। इससे पहले 26 जून को CBI ने बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) से केस अपने हाथ में लिया था। मामले में कुल मिलाकर अब अब तक 5 राज्यों में 29 से अधिक गिरफ्तारियां की की जा चुकी हैं।
शुक्रवार को झारखंड में हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक को गिरफ्तार करने से पहले लंबी पूछताछ की। इससे पहले भी केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम ने डॉ. हक से दो घंटे पूछताछ की थी।
ईओयू की रिपोर्ट में क्या?
वहीं पटना में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने सीबीआई को जांच रिपोर्ट, केस डायरी और साक्ष्य सौंप दिए हैं। पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि नीट यूजी का प्रश्न पत्र लीक हुआ है। 8 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में दायर याचिका में सुनवाई होनी है।











Click it and Unblock the Notifications