NEET-JEE Exams: मध्य प्रदेश में छात्रों के लिए बड़ी राहत, मिलेगी आने-जाने की मुफ्त सुविधा
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) और जेईई (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) परीक्षा 2020 में सम्मिलित होने वाले छात्रों के लिए नि:शुल्क परिवहन की व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था का लाभ उठाने के लिए परीक्षार्थियों को मध्य प्रदेश के पोर्टल पर पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कराना होगा। अगर परीक्षार्थी चाहें तो अपने साथ एक सहयोगी को भी नि:शुल्क ले जा सकेंगे। इस बात की जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी है। उन्होंने कहा है, 'नीट-जेईई 2020 की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले मेरे प्यारे बच्चों ब्लॉक/जिला मुख्यालय से परीक्षा केंद्र तक जाने की मैंने नि:शुल्क परिवहन की व्यवस्था की है।'
Recommended Video

मुख्यमंत्री ने कहा है, 'नि:शुल्क परिवहन व्यवस्था के लिए परीक्षार्थी को मध्य प्रदेश के पोर्टल पर रजिस्टर कराना होगा। अगर परीक्षार्थी चाहें तो अपने साथ एक सहयोगी को भी नि:शुल्क ले जा सकेंगे।' नि:शुल्क परिवहन व्यवस्था का लाभ उठाने के लिए छात्रों को 181 पर फोन करके खुद को रजिस्टर कराना होगा। इसके अलावा छात्र https/mapit.gov.in/covid-19 पोर्टल पर जाकर भी खुद को रजिस्टर करा सकते हैं। इस बात की घोषणा उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर की है। इसके अलावा पोर्टल का डायरेक्ट लिंक इस खबर में नीचे भी दिया गया है, उसपर क्लिक करके भी छात्र पंजीकरण करा सकते हैं।
इससे पहले ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने अपने अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा था कि इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों की मदद की जाए। ओडिशा में तो छात्रों के नि:शुल्क परिवहन और रुकने की भी व्यवस्था की गई है। वहीं शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने गुरुवार को कहा है कि जेईई और नीट परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की सुरक्षा और भविष्य ही प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमण के बचाव के लिए कई कदम उठाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की संख्या अधिक की गई है। बता दें जेईई मेन 2020 परीक्षा 1-6 सितंबर, 2020 के बीच आयोजित होगी। इसके साथ ही नीट-यूजी 2020 परीक्षा का आयोजन भी शेड्यूल के अनुसार, 13 सितंबर, 2020 को होगा।
नि:शुल्क परिवहन व्यवस्था के लिए यहां क्लिक करें।












Click it and Unblock the Notifications