NEET 2024: क्या दोबारा सबको देनी होगी परीक्षा? NEET UG के एग्जाम से जुड़े इन 10 सवालों के जवाब आप भी जानिए

NEET UG result 2024 Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG 2024 को रद्द करने और फिर से परीक्षा कराने की याचिकाओं पर सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी धांधली मामलों में छात्रों को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम ने नीट परीक्षा नतीजों में अनियमितता को देखते हुए एनटीए को ग्रेस मार्क्स रद्द करके फिर से नीट परीक्षा आयोजित कराने को कहा है।

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की बेंच ने इस मामले पर फैसला दिया है। एनटीए ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि उसने उन 1563 छात्रों को मिले ग्रेस मार्क्स रद्द करने और उनकी दोबारा परीक्षा लेने का फैसला किया है। जिन छात्रों को ग्रेस मार्क्स मिले हैं उन्हें या तो इसे छोड़ना पड़ेगा या फिर चाहें तो वो दोबारा परीक्षा में बैठ सकते हैं।

NEET UG result 2024 Controversy

इस फैसले के आने के बाद नीट परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों में खलबली मच गई है। कई छात्रों को इस फैसले से जुड़े कंफ्यूजन भी होंगे। इस लेख में हम आपको सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जुड़े अहम सवालों के जवाब बताते हैं?

1. सवाल: क्या सभी अभ्यर्थियों को दोबारा देनी होगी NEET UG की परीक्षा?

जवाब: नहीं, नीट यूजी परीक्षा सभी अभ्यर्थियों को दोबारा नहीं देनी होगी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि, ये परीक्षा उन 1563 छात्रों को दोबारा देनी होगी, जिन्हें ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं।

2. सवाल: दोबारा कब होगी NEET UG (नीट यूजी) परीक्षा?

जवाब: नीट यूजी की दोबारा परीक्षा 23 जून 2024 को आयोजित की जाएगी।

3. कब आएगा रिजल्ट?

जवाब:नीट यूजी का रिजल्ट 30 जून 2024 को जारी किया जाएगा।

4. सवाल: कब होगी नीट यूजी की काउंसलिंग?

जवाब: नीट यूजी की काउंसलिंग 23 जून तक की जाने की संभावना है।

5. सवाल: क्या कम अंक पाने वाले अभ्यर्थी पुन आवेदन (re-apply) कर सकते हैं?

जवाब: हर अभ्यर्थी पुन आवेदन (re-apply)नहीं कर सकता। केवल वे अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं जो ऐसे केंद्रों पर उपस्थित हुए हैं, जहां किसी कारण से समय कम कर दिया गया था।

6. सवाल: ग्रेस मार्क्स पाने वाले छात्रों के पास क्या-क्या ऑप्शन है?

जवाब: जिन अभ्यर्थियों को एनटीए की तरफ से ग्रेस मार्क्स दिए गिए हैं, उनके पास अब दो आप्शन हैं। ये अभ्यर्थी या तो री-एग्जाम में बैठ सकते हैं या फिर अपने पुराने स्कोर के साथ ही काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं। अगर वह काउंसलिंग में शामिल होते हैं तो उनके मार्क्स से ग्रेस मार्क्स हटा दिए जाएंगे।

7. सवाल: कितने केंद्रों पर समय की बर्बादी की समस्या आई?

जवाब: रिपोर्ट के मुताबिक, मेघालय, हरियाणा, छत्तीसगढ़, सूरत और चंडीगढ़ जैसे राज्यों के कम से कम छह केंद्रों के छात्रों ने परीक्षा के दौरान समय की बर्बादी की शिकायत की थी।

8. सवाल: जो अभ्यर्थी दोबारा परीक्षा नहीं देना चाहते हैं, वो क्या करें?

जवाब: जो अभ्यर्थी दोबारा परीक्षा नहीं देना चाहते हैं, वे अपने मूल अंकों को बनाए रखने का विकल्प चुन सकते हैं, जिसमें शुरू में दिए गए किसी भी ग्रेस मार्क्स को शामिल नहीं किया जाएगा।

9. सवाल: NEET UG 2024 परीक्षा पर विवाद क्यों?

जवाब: असल में ग्रेस मार्क्स को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक के बाद एक कई याचिकाएं दायर की गई हैं। इन याचिकाकर्ताओं का दावा है कि ग्रेस मार्क्स के जरिए परीक्षा में धांधली की गई है। विवाद बढ़ने पर एनटीए ने अपनी वेबसाइट में कहा है कि, सिर्फ 1563 छात्रों को लॉस ऑफ टाइम की वजह से ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं। NTA ने कहा है कि जिन परीक्षा केंद्र पर देर से कॉपी बांटी गई, गलत क्वेश्चन पेपर दिया गया था...इसलिए उनको ग्रेस मार्क्स दिए।

10 सवाल: All India Ranks के लिए टाई-ब्रेकिंग नियम क्या है?

जवाब: ऐसे मामलों में जहां दो या अधिक उम्मीदवार समान अंक या प्रतिशत अंक प्राप्त करते हैं, NTA रैंकिंग निर्धारित करने के लिए एक विशिष्ट क्रम का पालन करता है, जो इस प्रकार है...

जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान) में हाई मार्क्स/प्रतिशत नंबर
रसायन विज्ञान में हाई मार्क्स/प्रतिशत नंबर
भौतिकी में हाई मार्क्स/प्रतिशत नंबर
कुल मिलाकर कितने गलत उत्तर
जीव विज्ञान में कितने गलत उत्तर
रसायन विज्ञान में कितने गलत उत्तर
भौतिकी में कितने गलत उत्तर
आरोही क्रम (ascending order) में आवेदन संख्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+