NEET 2021 Exam Center: भारतीय छात्रों की सुविधा के लिए इस बार कुवैत में भी होगा परीक्षा केंद्र

नई दिल्‍ली, 13 जुलाई। नीट 2021 की परीक्षा की तारीख आ चुकी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सोमवार को ही नीट परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी थी। वहीं मंगलवार को शिक्षा मंत्री ने ये बताया कि इस बार NEET (UG) परीक्षा के इतिहास में पहली बार मध्य पूर्व में भारतीय छात्रों की सुविधा के लिए कुवैत में परीक्षा केंद्र खोला गया है।

pic

ये जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री ने ट्वीट करते हुए बताया कि इससे वहां रहने वाले भारतीय छात्रों को सुविधा होगी। वहीं सोमवार को मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि नीट 2021 परीक्षा 12 सितंगर को आयोजित की जाएगी।
बता दें पहले ये परीक्षा अगस्‍त में होनी थी लेकिन अब इसे सितंबर में आयोजित की जाएगी । मंत्री ने ये भी बताया कि परीक्षा केंद्रों पर कोविड प्रोटोकाल का पूरा ध्‍यान रखा जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर भी छात्रों को मॉस्‍क उपलब्ध करवाएं जाएंगे। इसके साथ ही प्रवेश और परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने का भी स्‍लॉट निर्धारित किया जाएगा ताकि सेंटरों पर परीक्षा छूटने और शुरू होने के पहले भीड़ न लगे।

परीक्षा केन्‍द्रों पर कॉन्टेक्टलेस रजिस्ट्रेशन, सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेसिंग के साथ बैठने की व्यवस्था की जाएगी। मंत्री ने ये भी बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों को पूरा करने के लिए जिन शहरों में परीक्षा होनी हैं, उनकी संख्या 155 से बढ़ाकर 198 कर दी गई है। परीक्षा केंद्र भी 2020 की तुलना में बढ़कार 3862 कर दिए गए हैं।

https://hindi.oneindia.com/photos/actress-janhvi-kapoor-bold-look-viral-on-social-media-oi64543.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+