NEET 2018: बिहार की कल्पना कुमारी ने मारी बाजी, यहां देखिये उनकी मार्कशीट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने नीट 2018 के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। बिहार की कल्पना कुमारी ने इस बार नीट में टॉप किया है। कल्पना के नीट में 99.99 पर्सेंटाइल हैं। सीबीएसई ने सोमवार दोपहर नीट 2018 के रिजल्ट की घोषणा की।

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने नीट 2018 के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। बिहार की कल्पना कुमारी ने इस बार नीट में टॉप किया है। कल्पना के नीट में 99.99 पर्सेंटाइल हैं। सीबीएसई ने सोमवार दोपहर नीट 2018 के रिजल्ट की घोषणा की। परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार इसकी वेबसाइट cbseneet.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

NEET 2018

सीबीएसई नीट के नतीजे घोषित हो गए हैं। बिहार की छात्रा कल्पना कुमरी ने इस बार बाजी मार ली है। कल्पना बिहार की रहने वाली हैं और दिल्ली में रहकर उन्होंने कोचिंग ली है। अपने बेहतरीन प्रदर्शन से कल्पना ने नीट में पूरे 99.99 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। सीबीएसई के अनुसार कल्पना के नीट 2018 परीक्षा में 99.99 पर्सेंटाइल हैं। उनके फिजिक्स में 180 में से 171 और केमेस्ट्री में 160, बायोलॉजी (बॉटनी-जूलॉजी) में 360 में से पूरे 360 अंक हैं।

यानी नीट के 720 अंकों के पेपर में उन्होंने कुल 691 अंक हासिल किए हैं। इस बार नीट की परीक्षा का आयोजन 6 मई को कराया गया था जिसमें करीब 13 लाख छात्र/छात्राएं बैठे थे। पिछले महीने 25 मई को सीबीएसई ने परीक्षा की आंसर की जारी की थी, जिसके बाद अब इसका रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया है।

NEET 2018

बता दें कि सोमवार सुबह ही सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को पलटते हुए रिजल्ट की घोषणा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। सीबीएसई की याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने रिजल्ट पर रोक लगाने से मना कर दिया था। इस फैसले के कुछ देर बाद ही सीबीएसई ने रिजल्ट की घोषणा वेबसाइट पर कर दी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सेक्रेटरी अनिल स्वरूप ने बताया था कि रिजल्ट 2 बजे घोषित किया जाएगा, लेकिन सीबीएसई ने इससे पहले ही रिजल्ट जारी कर दिया।

नेशनल एलीजीबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के जरिये छात्रों को देश के मेडिकल कॉलेजों में MBBS कोर्स में एडमिशन मिलता है। केवल AIIMS और JIPMER ऐसे संस्थान हैं जो अपनी प्रवेश परीक्षा खुद आयोजित कराते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+