NEET 2018: सीबीएसई ने छात्रों को दी सुधार की सुविधा, आखिरी बार ऐसे करें फॉर्म में बदलाव
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के फॉर्म में सुधार की सुविधा एक बार फिर अभ्यर्थियों को दी है। जो अभ्यर्थी अपनी निजी जानकारी में किसी तरह का बदलाव या सुधार करना चाहते हैं, वो इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सुधार कर सकते हैं।
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के फॉर्म में सुधार की सुविधा एक बार फिर अभ्यर्थियों को दी है। जो अभ्यर्थी अपनी निजी जानकारी में किसी तरह का बदलाव या सुधार करना चाहते हैं, वो इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सुधार कर सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन में साफ बताया गया है रिजल्ट की घोषणा होने के बाद कोई सुधार नहीं किया जा सकेगा।

CBSE ने जिन फील्ड में सुधार की सुविधा अभ्यर्थियों को दी है वो है- जन्मतिथि, कैटेगरी और पीडब्लूडी (पर्सन विथ डिसेबिलिटी)। इन तीन क्षेत्रों में अभ्यर्थी सुधार कर सकते हैं। सुधार की सुविधा 18 मई शाम 5 बजे तक दी गई है। इसके बाद कोई भी अभ्यर्थी सुधार नहीं कर पाएगा। सुधार करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-
* CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseneet.nic.in पर जाएं।
* वेबसाइट पर नीचे Online Services में Online Correction पर क्लिक करें।
* इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग-इन करें।
* जिस भी क्षेत्र में सुधार करना चाहते हैं, वो करें और फिर सबमिट कर दें।
CBSE ने 6 मई को NEET की पीरक्षा का आयोजन कराया था। अब अभ्यर्थी इसकी आंसर की का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही जारी की जा सकती है।
नेशनल एलीजीबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के जरिये छात्रों को देश के मेडिकल कॉलेजों में MBBS कोर्स में एडमिशन मिलता है। केवल AIIMS और JIPMER ऐसे संस्थान हैं जो अपनी प्रवेश परीक्षा खुद आयोजित कराते हैं।
ये भी पढ़ें: CBSE Board Results: रिजल्ट जारी होने से पहले पढ़िये पूरी जानकारी












Click it and Unblock the Notifications