'अंधभक्त, तुम्हारा धर्म यही सिखाता है?' ट्रोलर्स पर भड़की 'मोदी की तेरहवीं' वाली नीशू, कहा-मिले रेप थ्रेट्स!

Neeshu Azad Viral Video: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'तेरहवीं' से जुड़ा वीडियो बनाने के बाद चर्चा में आईं नीशू आजाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। नीशू का एक नया वीडियो सोशल मीडिया मंच एक्स पर वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने वीडियो के नीचे आने वाली गालियों और निजी संदेशों में मिल रही धमकियों को लेकर गुस्सा जाहिर करती नजर आ रही हैं।

नीशू ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनकी हर नई वीडियो के बाद उन्हें मां-बहन की गालियां देते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें रेप और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। वीडियो में नीशू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने वाली एक लड़की के खिलाफ हुई कार्रवाई का भी जिक्र किया और अपने विरोधियों पर तीखे सवाल उठाए।

Neeshu Azad Viral Video

'मेरी वीडियो के कमेंट में गंदी से गंदी गालियां देते हैं'

अपने वायरल वीडियो में नीशू आजाद ने सबसे पहले उन लोगों को निशाने पर लिया, जो लगातार उनकी वीडियो के नीचे आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं।

नीशू कहती हैं, "यह वीडियो खास करके उन अंधभक्तों के लिए है जो मेरी वीडियो के कमेंट सेक्शन में आकर मुझको गंदी से गंदी, वाहियात से वाहियात गालियां देने का काम करते हैं। शायद उन लोगों ने मुझे फॉलो ही इसलिए कर रखा है ताकि मेरी कोई भी नई वीडियो आए और उसके कमेंट में यह मुझे मां-बहन की गालियां दे सकें।"

ये भी पढ़ें: 'मोदी तुम्हारे पापा हैं ना', 'PM की तेरहवीं' मनाने वाली नीशू का नया वीडियो वायरल, BJP समर्थकों का उड़ाया मजाक

'मोदी जी को एक लड़की ने गाली दे दी...'

नीशू ने आगे एक लड़की का जिक्र किया, जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी थी। नीशू ने कहा कि उस लड़की के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। नीशू ने कहा, "मोदी जी को एक लड़की ने गाली दे दी, तो उसके ऊपर पूरा अंधभक्त समाज चढ़कर बैठ गया! उसके ऊपर FIR करवा दी, उसको रेप थ्रेट्स दे रहे हैं, जान से मारने की धमकी दे रहे हैं... अरे वाह जी वाह!"

इसके बाद नीशू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां और उन्हें लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने अपने मुताबिक मोदी समर्थकों की ओर से की जा रही गाली-गलौज पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "मोदी जी की मां को और उनको गालियां दी, तो तुम्हें इतना बुरा लग गया? और जो मोदी जी के चेले, मतलब कि यह अंधभक्त, हमें रात-दिन आकर गालियां देते हैं, इसका क्या?"

नीशू ने आगे सवाल किया, "क्या तुम्हारा धर्म यही सिखाता है कि अगर तुमको किसी के थॉट्स अच्छे नहीं लग रहे हैं, तो तुम उनको मां-बहन की गालियां दोगे?"

'14 साल की लड़की को इतने गंदे शब्द बोल रहे हो'

वीडियो में नीशू ने एक 14 साल की लड़की का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि लोग उस लड़की के लिए बेहद गंदे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "एक 14 साल की लड़की को तुम इतने गंदे-गंदे शब्द बोल रहे हो! मेरे DM में आकर मुझको जान से मारने की, मेरे रेप करने की धमकियां दे रहे हैं... अरे छी! थू है तुम लोगों पर!" नीशू ने अपने वीडियो में इसके बाद लोगों से पूछा कि क्या उनके घर में मां-बहन या बच्ची नहीं है।

नीशू ने सोशल मीडिया पर अपने विचारों से असहमति रखने वाले लोगों को भी तीखे शब्दों में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि किसी के विचार पसंद नहीं आने पर उसे गालियां देना सही नहीं है। उन्होंने कहा, "इसलिए मैं कहती हूं, समझ जाओ! अपने दिमाग से यह गोबर निकाल दो। आप एक 14 साल की लड़की को गालियां दे रहे हो... क्या आपके घर में कोई मां-बहन नहीं है? क्या आपकी कोई बच्ची नहीं है?" नीशू का यह वीडियो अब एक्स पर वायरल है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

'मोदी की तेरहवीं' वाले वीडियो से आई थीं चर्चा में

नीशू आजाद इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान बनाए गए एक वीडियो को लेकर चर्चा में आई थीं। इस वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'तेरहवीं' से जुड़ी बात कही थी। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आया था। अब उनके नए वीडियो में लगाए गए गाली और धमकी के आरोपों को लेकर फिर बहस शुरू हो गई है। हालांकि, वीडियो में नीशू की ओर से किए गए इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

इस बीच नीशू आजाद के इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपना अकाउंट निष्क्रिय कर दिया है। फिलहाल इंस्टाग्राम पर उनका अकाउंट खोजने पर नजर नहीं आ रहा है। हालांकि, उन्होंने अकाउंट किस वजह से बंद किया है, इसकी कोई साफ जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: 'मोदी की तेरहवीं' मनाने वाली नीशू ने फिर काटा बवाल! मकान मालिक के 'बेदखल' करने के बाद क्या हुआ? देखें वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+