शॉर्ट्स पहनकर गुलजार से मिलने पर ट्रोल हुईं नीना गुप्ता ने अब दिया जवाब, कहा- ' 2-4 लोगों से मुझे...'
शॉर्ट्स पहनकर गुलजार से मिलने पर ट्रोल हुईं नीना गुप्ता ने अब दिया जवाब, कहा- ' 2-4 लोगों से मुझे...'
मुंबई, 28 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता इन दिनों पिछले कई दिनों से अपनी ऑटोबायॉग्रफी 'सच कहूं तो' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में वह अपनी इस किताब को लेकर मशहूर गीतकार गुलजार को देने गई थीं। किताब गिफ्ट देने के लिए नीना गुप्ता गुलजार साहब के घर पहुंची थीं। नीना गुप्ता गुलजार साहब के घर फ्लोरल प्रिंट वाली शर्ट और शॉर्ट्स पहनकर गई थीं। जहां कुछ लोगों को नीना गुप्ता का ये ड्रेस पसंद आया तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर वे नीना गुप्ता के पहनावे को लेकर उनको टारगेट किया और ट्रोल किया। अब नीना गुप्ता ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

'गुलजार साहब से मिलने के लिए शॉर्ट्स के बजाए ढंग के कपड़े पहनने चाहिए...'
नीना गुप्ता ने गुलजार को किताब भेंट करते हुए अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसमें उन्हें सफेद और नीले रंग की शर्ट-शॉर्ट्स कॉम्बो पहने हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में नीना गुप्ता कहती हैं, "मैं अपनी किताब गुलजार साहब को देने आई हूं। मुझे उम्मीद है कि वह इसे पढ़ेंगे। क्या आप इसे पढ़ेंगे?"
किताब गिफ्ट करने के बाद नीना और गुलजार ने साथ में कुछ तस्वीरें खिंचवाईं। जहां कई लोगों ने नीना गुप्ता के आउटफिट की तारीफ की तो वहीं कुछ नेगेटिव कमेंट्स भी आए। एक यूजर ने नीना गुप्ता के लिए लिखा, ''गुलजार साहब से मिलने के लिए शॉर्ट्स के बजाए ढंग के कपड़े पहनने चाहिए...'। एक यूजर ने लिखा, आपको नहीं लगता कि आप गुलजार साहब से मिलने के लिए आपने गलत कपड़ों का चुनाव किया?
एक यूजर ने सलाह देते हुए लिखा,आपको कोई सिम्पल आउटफिट पहनना चाहिए था, कोई सादे रंग का क्योंकि गुलजार साहब भी सादे रंग के कपडे़ पहनते हैं।

ट्रोलर्स पर भड़कीं नीना गुप्ता
ट्रोल किए जाने पर नीना गुप्ता ने कहा, "मैं यह समझने में हमेशा फेल हो जाती हूं कि जब कोई लिखता है कि मुझे इसके लिए ट्रोल किया गया है। मुझे लगता है ये सब सिम्पली बकवास है। 'ट्रोलिंग' की परिभाषा क्या है? क्या इसका मतलब यह नहीं है कि कई लोग आपकी आलोचना कर रहे हैं। आप भी देखिए कि मुझे इसके लिए कितना सराहा गया है, कितनी प्रशंसा मिली है, उसे भी तो देखिए। क्या मुझे वास्तव में सिर्फ दो या चार लोगों की परवाह करनी चाहिए?"
यह पूछे जाने पर कि क्या वह ट्रोलर्स को कोई जवाब देना चाहती हैं? नीना बोलीं- "क्यों? मैं दो से चार लोगों को कोई महत्व दूं। जबकि मुझे ट्रोल करने वाले लोग ही बहुत कम हैं। जिन लोगों ने मुझे प्यार दिया मेरी तारीफ की, उनकी संख्या इन ट्रोलर्स के मुकाबले कहीं ज्यादा है।''

नीना गुप्ता की किताब पढ़ने के लिए एक्साइटेड हैं अनिल कपूर
गुलजार साहब और नीना गुप्ता के वीडियो पर कमेंट कर अभिनेता अनिल कपूर ने लिखा था, "फैब नीना गुप्ता ... आपकी किताब पढ़ने के लिए मैं बहुत एक्साइटेड हूं।'' वहीं एक फैन ने नीना गुप्ता के कपड़ों की तारीफ करते हुए लिखा था, "मुझे आपका आउटफिट अच्छा लगा, यह आपकी तरह ताजा, चमकीला है।"
नीना गुप्ता के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' में अर्जुन कपूर और रकुलप्रीत सिंह के साथ नजर आई थीं। फिलहाल नीना गुप्ता 'गुडबाय' की शूटिंग कर रही हैं, इस फिल्म में मिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। इस फिल्म को डायरेक्ट विकास बहल कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications