नीना गुप्ता की अभिनेत्रियों को सलाह, अपनी छवि का ध्यान रखो लड़कियों... मैंने भुगता है

नई दिल्ली। जानी मानी एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने कहा है कि अपनी निजी जिंदगी के चलते उन्हें अपने करियर में झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि एक मजबूत महिला के रूप में मेरी सामाजिक छवि ने मुझे हमेशा टीवी और फिल्मों में नाकारात्मक भूमिकाएं दिलाईं। मैंने अपनी सामाजिक छवि के चलते बतौर एक्ट्रेस काफी कुछ झेला है। मेरे ख्याल से सिनेमा में रोल पाने के लिए आपको एक निश्चित इमेज बनाकर रखनी होती है।

फिल्म इंडस्ट्री ने इमेज के अनुसार दिए रोल

फिल्म इंडस्ट्री ने इमेज के अनुसार दिए रोल

CINTAA ActFest में पहुंचीं नीना गुप्ता ने कहा कि- अपनी शादी के पहले मैंने एक बेटी को जन्म दिया था। इससे मुझ मजबूत महिला के रूप में देखा गया जो कि मैं हूं। और एक मजबूत महिला केवल नाकारात्मक भूमिकाएं निभा सकती है। इंडस्ट्री ने मुझ वैंप की भूमिकाएं ही दीं। ऐसे में मुझे लगता है कि समाज में एक तरह की छवि को बनाए रखना बेहद जरूरी है ताकि आपको फिल्मों में अच्छे रोल मिल सकें। मैंने अपनी सामाजिक छवि के चलते बहुत झेला है।

नीना ने लड़कियों को दे डाली ये सलाह

नीना ने लड़कियों को दे डाली ये सलाह

नीना गुप्ता ने इस दौरान कहा कि समाज अभी भी बिल्कुल नहीं बदला है इसलिए एक्ट्रेस बनने की इच्छा रखने वाली लड़कियों को मेरी एक सलाह है। मैं उनसे कहना चाहती हूं कि लड़कियों अपने सामाजिक जीवन में अधिक खुलकर मत आओ। मैंने इसका खामियाजा भुगता है। अगर आप सिगरेट पीना चाहती हैं तो अकेले में पीजिए। लड़कों के साथ शारीरिक रूप से अधिक दोस्ताना व्यवहार मत रखिए। ये सभी एक मजबूत, खुले विचारों और आत्मनिर्भर महिला की निशानियां हैं। इससे आपको एक ही तरह के रोल दिए जाने लगेंगे।

नीना ने बिना शादी के इस क्रिकेटर के बच्ची को दिया जन्म

नीना ने बिना शादी के इस क्रिकेटर के बच्ची को दिया जन्म

नीना ने शादी के बिना मां बनने की जिस बात का जिक्र किया उसके बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं। दरअसल नीना गुप्ता वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर विव रिचर्ड के साथ रिलेशनशिप में थी और आज की डिजाइनर मसाबा गुप्ता उन दोनों की ही बेटी हैं लेकिन नीना ने विव से कभी शादी नहीं की क्योंकि वे पहले से शादीशुदा थे। बता दें कि नीना गुप्ता को फिल्म गांधी, जाने भी दो यारों, खलनायक और मंडी जैसी फिल्मों में खास भूमिका निभाई। इसके अलावा हाल ही में उन्हें फिल्म बधाई हो में देखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+