Aadhaar Linking: अब तक मात्र 87 करोड़ बैंक अकाउंट और 60% मोबाइल हुए लिंक

नई दिल्ली। सरकार ने सभी जरूरी सेवाओं के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया है। इसी क्रम में देशभर के बैंक खाताधारकों को अपने बैंक अकाउंट को आधार से जोड़ने के लिए कहा गया। वहीं सभी मोबाइल फोन यूजर्स को 31 मार्च तक अपने फोन को आधार से लिंक करना जरूरी है। आधार को बैंक अकाउंट और फोन से लिंक करने की अंतिम तारीख करीब आ गई है, लेकिन अब तक केवल 60 फीसदी लोगों ने ही अपने फोन को आधार से लिंक करवाया है।

 Nearly 87 Crore Bank Accounts Linked To Aadhaar, Says Official

वहीं अब तक 109.9 करोड़ बैंक खातों में से सिर्फ 87 करोड़ बैंक खाते ही आधार से लिंक हो सके हैं। 31 मार्च 2018 तक सभी अकाउंट होल्डर्स को अपने खाते को आधार से लिंक करवाना अनिवार्य है, लेकिन स्थिति कुछ बेहतर नहीं दिख रही है। UIDAI ने इन आंकड़ों को जारी किया है, जो बेहद हैरान करने वाले हैं। इन आंकड़ों को मुताबिक अब तक 87 करोड़ खाते ही आधार से लिंक किए गए हैं, जिनमें से 58 करोड़ बैंक खातों का वैरिफिकेशन हो चुका है। जबकि अब तक देश के 142.9 करोड़ मोबाइल यूजर्स में से सिर्फ 85.7 करोड़ लोगों ने अपने फोन नंबर को आधार से लिंक करवाया है। अब जब कि अंतिम तारीख बेहद नजदीक आ चुकी है, ऐसे में ये आंकड़े चिंताजनक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+