नेपाल में भूकंप से 1500 मरे, 3 लाख विदेशी पर्यटक फंसे

नयी दिल्ली। नेपाल में आए भूकंप में मरने वालों की तादात बढ़ती जा रही है। मौत का आंकड़ा 1500 के पार हो चुका है। मरने वालों में दो भारतीय भी शामिल है। सैकड़ों लोग घायल है। अस्पतालों में जगहें कम पड़ गई है। सड़कों पर लोगों का ईलाज किया जा रहा है। वहीं टीवी रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल में 3 लाख विदेशी पर्यटक फंसे हुए हैं।

undefined

वहीं नेपाल में नौमंजिला धारहारा टावर पूरी तरह से धराशाही हो गया है। जिसमें दबकर 180 लोगों की मौत हो गई है। दरबार स्क्वेयर पूरी तरह तबाह हो चुके हैं। जनकपुर के जानकी मंदिर को भी नुकसान पहुंचा है। भूकंप के दौरान नेपाल में फंसे 55 भारतीयों को लेकर एक विमान देर रात भारत पहुंचा।

करीब 200 और भारतीयों को भूकंप पीड़ित एरिया से सुरक्षित निकाला गया है और रात को करीब 1 बजे वो नेपाल से स्वदेश पहुंचेंगे। नेपाल में तकरीबन 550 गुजरातियों के फंसे होने की आशंका है। वहीं नेपाल में भूकंप के झटके लगातार महसूस किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+