रवीश कुमार को मिला 2019 का रैमॉन मैगसेसे' पुरस्कार, 12 साल बाद मिला किसी भारतीय को ये सम्मान
Recommended Video
नई दिल्ली। एनडीटीवी के मैनेजिंग एडिटर रवीश कुमार को साल 2019 के 'रैमॉन मैगसेसे' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार को ये सम्मान हिंदी टीवी पत्रकारिता में उनके अहम योगदान के लिए मिला है। रवीश कुमार ये सम्मान पाने वाले छठे पत्रकार हैं। 'रैमॉन मैगसेसे' को एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है और ये पुरस्कार एशिया के व्यक्तियों और संस्थाओं को उनके अपने क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया जाता है।

वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार को ये पुरस्कार मिलने के बाद हर तरफ से बधाई संदेश आ रहे हैं। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी रवीश कुमार को बधाई देते हुए ट्वीट किया है, 'बधाई रवीश कुमार.. एक ऐसे समय में जब पत्रकारिता और चाटुकारिता में अंतर नहीं बचा, ऐसे समय में सही मायने में पत्रकार बने रहने के लिए और तमाम विरोधों के बावजूद अपने पत्रकार-धर्म पर डटे रहने के लिए बहुत-बहुत बधाई।'
वहीं, वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी ने भी रवीश कुमार को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'शानदार खबर है। बुलंद और संजीदा पत्रकार रवीश कुमार को एशिया का नोबेल माना जाने वाला रैमॉन मैगसेसे अवार्ड मिला है। ढेर बधाइयाँ, उन्हें भी, आपको भी। वे गौरकिशोर घोष, बीजी वर्गीज, पी. साईनाथ की पांत में प्रतिष्ठित हुए, वाजिब ही। उन जैसे निर्भीक-बेधड़क पत्रकार आज देश में हैं कहां।'
सीएम केजरीवाल ने दी बधाई
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी रवीश कुमार को बधाई दी है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'रवीश कुमार को 2019 के रेमॉन मैगसेसे पुरस्कार मिलने की बड़ी खबर सुनकर प्रसन्नता हुई। मैं रवीश का मैगसेसे पुरस्कार विजेताओं के क्लब में स्वागत करता हूं और उम्मीद करता हूं कि अपनी बहादुर पत्रकारिता को इस बुरे समय में भी मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।'
बता दें कि 12 साल बाद किसी भारतीय पत्रकार को ये पुरस्कार मिला है। रवीश कुमार से पहले, साल 2007 में पी. साईनाथ को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए मैग्सेसे पुरस्कार से मिला था।रवीश के अलावा साल 2019 के रैमॉन मैगसेसे पुरस्कार के चार अन्य विजेताओं में म्यांमार से को स्वे विन, फिलीपींस से रेमुंडो पुजांते कैयाब, थाईलैंड से अंगखाना नीलापजीत और दक्षिण कोरिया से किम जोंग शामिल हैं।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications