24 घंटे के लिए NDTV इंडिया का प्रसारण रोकने का आदेश, केजरीवाल बोले- मोदी की आरती उतारें सभी चैनल
यह पहला मौका है जब आतंकी हमलों की कवरेज करने पर इस तरह किसी चैनल के प्रसारण पर रोक लगाई जा रही है।
नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय ने पठानकोट हमले के दौरान एनडीटीवी इंडिया की कवरेज पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की है। एनडीटीवी इंडिया पर नियमों को तोड़कर रिपोर्टिंग करने का आरोप था। मंत्रालय ने कार्रवाई करते हुए चैनल को 9 और 10 नवंबर को न दिखाए जाने का आदेश दिया जा सकता है।

मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, एनडीटीवी इंडिया को 9 नवंबर को दोपहर एक बजे से 10 नवंबर को दोपहर एक बजे तक बंद रखे जाने के लिए कहा जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो इसका प्रसारण पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। यह पहला मौका होगा है जब आतंकी हमलों की कवरेज करने पर इस तरह किसी चैनल के प्रसारण पर रोक लगाई जा रही है।
केजरीवाल ने ट्वीट करके किया विरोध
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को ट्वीट करके कहा कि सारे चैनलों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आरती उतारनी चाहिए वरना उन्हें भी बंद कर दिया जाएगा। केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'सुन लो सारे चैनल वालों। अगर मोदी जी की आरती नहीं उतारी तो आपका चैनल भी बंद कर देंगे।'
चैनल ने दी थी ये जानकारी
पठानकोट हमले के दौरान एनडीटीवी इंडिया ने एयरबेस में मौजूद हथियारों की जानकारी दी थी। जिस वक्त एयरबेस में ऑपरेशन चल रहा था तब चैनल ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि वहां हथियारों के अलावा एमआईजी, फाइटर प्लेन, रॉकेट लॉन्चर, मोर्टार, हेलीकॉप्टर और फ्यूल टैंक भी रखे हैं।
कमेटी ने बताई वजह
मंत्रालय की ओर गठित कमेटी ने माना कि ऐसी जानकारी सार्वजनिक करना देश की सुरक्षा से खिलवाड़ है। आतंकियों को निर्देश दे रहे लोग इस जानकारी का इस्तेमाल कर सकते थे। कमेटी ने कहा, 'इसका नुकसान न सिर्फ सेना को होता बल्कि वहां आस-पास रह रहे आम नागरिक भी मुसीबत में फंस सकते थे।'












Click it and Unblock the Notifications