राष्ट्रपति उम्मीदवार चुने जाने के बाद पीएम मोदी से मिलने पहुंचे रामनाथ कोविंद, अमित शाह भी थे साथ

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बीजेपी की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार का ऐलान कर दिया गया है। बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को बीजेपी ने राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है।

पटना। बीजेपी की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने के बाद बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद पटना से दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान रामनाथ कोविंद के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी साथ थे। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद रामनाथ कोविंद अमित शाह के आवास पहुंचे। इससे पहले दिल्ली पहुंचने पर रामनाथ कोविंद का खास स्वागत किया गया।

PM मोदी से मिलने पहुंचे रामनाथ कोविंद, अमित शाह भी साथ

रामनाथ कोविंद को बीजेपी ने बनाया राष्ट्रपति उम्मीदवार

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बीजेपी की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार का ऐलान कर दिया गया है। बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को बीजेपी ने राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है। रामनाथ कोविंद के नाम का ऐलान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किया। राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर रामनाथ कोविंद का नाम सामने आने के बाद पटना से लेकर दिल्ली तक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद दिल्ली पहुंचे। पटना एयरपोर्ट से फ्लाइट के जरिए रामनाथ कोविंद दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में उनका खास स्वागत किया गया। इसके बाद रामनाथ कोविंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे। उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी थे। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद अमित शाह के आवास पर उनसे मिलने के लिए पहुंचे। देखिए वीडियो...

बीजेपी की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने के बाद रामनाथ कोविंद ने कहा कि उन्होंने कभी ऐसा सोचा नहीं था। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के तौर पर वो अपना काम कर रहे थे, इस दौरान अनुभव बेहद अच्छा रहा। बिहार को मेरी शुभकामनाएं। इससे पहले जैसे ही राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर रामनाथ कोविंद का नाम सामने आया, बिहार के सीएम नीतीश कुमार उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने कोविंद को बीजेपी की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशी जाहिर की। राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर पटना में राजभवन के बाहर काफी गहमागहमी देखने को मिली। आप भी देखिए पटना राजभवन के बाहर कैसा रहा माहौल...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+