'60 साल बाद होगा ऐसा...' तीसरी बार नरेंद्र मोदी बनेंगे पीएम, अमित शाह ने किया कुछ ऐसे रिएक्ट

Amit Shah: भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नवनिर्वाचित सांसदों ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना। इसके साथ ही उनके तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने का मार्ग प्रशस्त हो गया। शपथ ग्रहण रविवार, 9 जून को होगा।

एनडीए के पास 293 सांसद हैं, जो 543 सदस्यीय लोकसभा में बहुमत के आंकड़े 272 से काफी ऊपर है। भाजपा 543 में से 240 सीटों पर विजयी रही, जबकि कांग्रेस ने 99 सीटें हासिल कीं। लोकसभा में 543 सदस्य होने के बावजूद, सूरत से भाजपा के उम्मीदवार मुकेश दलाल के निर्विरोध निर्वाचन के बाद 542 सीटों के लिए गिनती की गई।

Amit Shah

हालांकि भाजपा 272-बहुमत के आंकड़े से पीछे रह गई, लेकिन सरकार बनाने के लिए वह एनडीए सहयोगियों पर निर्भर रहेगी। चुनाव नतीजों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को अपेक्षित या एग्ज़िट पोल के संकेत के मुताबिक भारी जीत नहीं मिली।

संसदीय दल की बैठक में क्या बोले अमित शाह?

संसदीय दल की मीटिंग के दौरान राजनाथ सिंह ने नरेंद्र मोदी का नाम संसदीय दल के नेता के रूप में प्रस्तावित किया, जिसका सभी ने समर्थन किया। जिसके बाद औपचारिक रूप में नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुन लिया गया।

इस दौरान, भाजपा नेता और पीएम नरेंद्र मोदी के सबसे करीबी सहयोगी माने जाने वाले अमित शाह ने कहा, "अभी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा सदन के नेता, भाजपा संसदीय दल के नेता और NDA संसदीय दल के नेता के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा है, इसका मैं समर्थन करता हूं...यह प्रस्ताव 140 करोड़ की देश की जनता के मन का प्रतिघोष है। 60 साल के बाद कोई व्यक्ति देश का तीसरी बार पीएम बनने जा रहा है।"

नरेंद्र मोदी कब लेंगे तीसरे कार्यकाल के लिए PM पद की शपथ?

जानकारी के अनुसार, एनडीए नेता आज ही राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार 9 जून, 2024 की शाम को शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना है। हालांकि, इसे लेकर फिलहाल कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+