विश्वास मत जीतने के बाद PM ने समर्थन देने वाली पार्टियां को कहा धन्यवाद, बोले-हममें 125 करोड़ लोगों को भरोसा

नई दिल्ली। सदन में एनडीए सरकार नमे विश्वास मत जीत दिया है। सरकार के खिलाफ टीडीपी और कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दलों ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, लेकिन यह अविश्वास प्रस्ताव 126 के मुकाबले 325 मतों से गिर गया। विश्वास मत जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया। उन्होंने उन सभी पार्टियों का समर्थन किया, जिन्होंने एनडीए सरकार के पक्ष में वोट किए। पीएम मोदी ने ट्वीट किया और लिखा कि वोट में आज हमारा समर्थन करने वाली सभी पार्टियों को मैं धन्यवाद देता हूं। उन्होने लिखा कि देश को बदलने और युवाओं के सपनों को पूरा करने का हमारा प्रयास जारी रहेगा।

 NDA has the confidence of the Lok Sabha and the 125 crore people of India: PM Modi

पीएम ने जहां समर्थन देने वाली पार्टियों का धन्यवाद दिया, वहीं विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि सत्तारूढ़ एनडीए को लोकसभा और देश की 125 करोड़ जनता का विश्वास हासिल है। आपको बता दें कि लोकसभा में शुक्रवार को मोदी सरकार के खिलाफ 4 साल में पहली बार अविश्वास प्रस्ताव लाया गया जो कि गिर गया।


अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में लगभग 12 घंटे तक चर्चा हुई। मत-विभाजन में 451 सदस्यों ने हिस्सा लिया, जिसमें से अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 126 वोट पड़े जबकि विरोध में 325 मत पड़े। वोटिंग से पहले सदन में बोलते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर एक के बाद एक हमले किए। पीएम 90 मिनट तक विपक्ष पर बोलते रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+