राज्यसभा के उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह, पीएम ने कहा- उनके लिए सबके मन में सम्मान
नई दिल्ली। एनडीए के हरिवंश सिंह राज्यसभा के उपसभापति चुन लिए गए हैं। जदयू सांसद हरिवंश ने विपक्ष के उम्मीदवार राजद सांसद मनोज झा को हराया। हरिवंश सिंह दूसरी बार राज्यसभा के उपसभापति चुने गए हैं। राज्यसभा के चेयरमैन एम वेंकैया नायडू ने बताया कि हरिवंश को ध्वनिमत से राज्यसभा का डिप्टी चेयरमैन चुना गया है।
Recommended Video

पीएम ने की तारीफ
हरिवंश नारायण सिंह की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी जमकर तारीफ की। पीएम ने कहा, मैं हरिवंश सिंह जो दूसरी बार इस सदन का उपसभापति चुने जाने पर बधाई देता हूं। सामाजिक कार्यों और पत्रकारिता के जरिए उन्होंने एक ईमानदार पहचान बनाई है। इसके लिए मेरे मन में उनक प्रति काफी सम्मान है। वो हर सदस्य को अपने काम के प्रति जिम्मेदार बनाना जानते हैं। उनके अंदर का पत्रकार अभी भी जिंदा है। राज्यसभा में कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, यह दूसरी बार है जब उन्हें सदन के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है। मैं उन्हें बधाई देता हूं।

2018 में पहली बार चुने गए थे
जनता दल यूनाइटेड के सांसद हरिवंश नारायण सिंह हरिवंश 2018 में भी एनडीए उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा के उपसभापति चुने गए थे। इस साल अप्रैल में हरिवंश का राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल पूरा हो गया था। हरिवंश राज्यसभा सदस्य के तौर पर फिर से चुने गए हैं। जिसके बाद एक बार फिर उनको एनडीए ने उपसभापति कैंडिडेट बनाया। जिसके बाद वो लगातार दूसरी बार इस पद के लिए चुने गए हैं। एनडीए ने जेडीयू के नेता हरिवंश को उम्मीदवार चुनाव था। वहीं विपक्ष की तरफ से आरजेडी के मनोज झा उम्मीदवार घोषित किए गए थे। धवनिमत से हरिवंश ने जीत हासिल की।

लंबे समय तक पत्रकारिता कर चुके हैं हरिवंश
नीतीश कुमार के करीबा माने जाने वाले हरिवंश ढाई दशक से अधिक समय तक प्रभात खबर के प्रधान संपादक रहे है। बीजेपी हरिवंश को उम्मीदवार बनाकर कई राजनीतिक समीकरण साधने की कोशिश कर रही है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमए और पत्रकारिता में डिप्लोमा की पढ़ाई करने वाले हरिवंश ने अपने कैरियर की शुरुआत टाइम्स समूह से की थी। इसके बाद हरिवंश ने रविवार और धर्मयुग जैसी कई प्रसिद्ध पत्रिकाओं में काम किया। नीतीश कुमार की मीडिया में बेहतर छवि बनाने में उनके योगदान की बात की जाती है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications