द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति
नई दिल्ली, 21 जुलाई। रायसीना हिल की दौड़ में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बाजी मार ली। पहले राउंड की मतगणना में मूर्मू की बनी बढ़त दूसरे चरण में भी कायम रही। मुर्मू की जीत के साथ ही भारत को अब नया राष्ट्रपति मिल गया है। वो भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। उनकी जीत के बाद औपचारिक घोषणा भी हो गई। महामिहम बनने के साथ मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न मनाया जा रहा है। वहीं एनडीए की घटक दलों के कार्यकर्ता देशभर में इस जीत पर खुशी से झूम रहे हैं। देशभर से मुर्मू जीत पर बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं।

मुर्मू को मिले वोट की वैल्यू 6,76,803
राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम आने के बाद NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति चुनाव में विजयी घोषित कर दिया गया है। राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव चुनाव में कुल 4754 मत पड़े, जिसमें से 4701 वैध और 53 अमान्य घोषित हुए। जबकि राष्ट्रपति चुने जाने वाले उम्मीदवार के लिए 5,28,491 का कोटा था। द्रौपदी मुर्मू ने 2824 प्रथम वरीयता वोट हासिल किए, जिनकी वैल्यू 6,76,803 है। जबकि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 1,877 प्रथम वरीयता के वोट मिले। जिनका मूल्य 3,80,177। मुर्मू की प्रथम वरीयता के वोट अपेक्षित कोटा से अधिक थे।
पहले राउंड में मुर्मू को 809 और यशवंत सिन्हा को मिले 329 नोट
दूसरे राउंड में सबसे पहले 10 राज्यों के मतपत्र गिने गए। जिसमें कुल वैध वोट 1,138 थे और इनका कुल मूल्य 1,49,575 था। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 1,05,299 मूल्य के 809 वोट मिले और यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले। यशवंत सिन्हा को मिले वोटों का मूल्य 44,276 है। पहले राउंड की मतगणना में मुर्मू को 3,78,000 के मूल्य के साथ 540 वोट मिले जबकि सिन्हा को 1,45,600 के मूल्य के साथ 208 वोट मिले थे। कुल 15 वोट अमान्य थे।
ये भी पढ़ें: MP municipal elections: वो ननद- भाभी, जिन्होंने BJP और कांग्रेस प्रत्याशियों को दी पटखनी
मुर्मू की जीत का औपचारिक ऐलान हो चुका है। देशभर में उनकी जीत को लेकर भाजपा समेत एनडीए के तमाम घटक दलों के कार्यकर्ता खुशी से झूम रहे हैं। मुर्मू के पैतृक गांव रायरंगपुर में जश्न का माहौल है। लोग नगाड़े बजाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं। वहीं देशभर की राजनीतिक हस्तियां द्रौपदी मुर्मू की बधाई दे रही हैं। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मुर्मू को जीत पर बधाई दी है।












Click it and Unblock the Notifications