केंद्र में फिर NDA, पीएम मोदी बोले- 1962 के बाद पहली बार किसी दल की लगातार तीसरी सरकार
लोकसभा चुनाव में एक बार फिर एनडीए गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। इसके अलावा ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत हालिस की है। चुनाव परिणाम जारी होने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की धरती पर ये पहला मौका होगा जब बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। इलेक्शन रिजल्ट्स को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी ओडिशा में सरकार बनाने जा रही है और लोकसभा चुनाव में भी ओडिशा ने शानदार प्रदर्शन किया. यह पहली बार होगा कि भगवान जगन्नाथ की भूमि पर बीजेपी का मुख्यमंत्री होगा।
ओडिशा चुनाव परिणाम को लेकर ताजा अपडेट्स के मुताबिक पीएम मोदी ने संसद में एनडीए को तीसरे कार्यकाल के लिए वोट देने के लिए जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा, "इस पवित्र दिन पर, यह पुष्टि हो गई है कि एनडीए तीसरी बार सरकार बना रहा है। हम लोगों के आभारी हैं...।"

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन की शुरुआत "जय जगन्नाथ" के उद्घोष के साथ की। भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनावों में 50 सीटों पर जीत हासिल की और 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में 39 अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में 28 अन्य पर बढ़त बनाई।
चुनाव परिणाम सामने आने के बाद बीजेपी के दिल्ली मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "इस जनादेश के कई पहलू हैं। 1962 के बाद यह पहली बार है कि कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटी है।" पीएम मोदी ने आगे कहा, "बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में बड़ी जीत हासिल की है। इन राज्यों में कांग्रेस का सफाया हो गया है।"












Click it and Unblock the Notifications