काम करने वाली सरकार को हटाना चाह रही है BJP, सभी दल करें NCT Bill का विरोध: संजय सिंह

नई दिल्‍ली। राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली सरकार (संसोधन) विधेयक 2021 (NCT Bill) को लेकर बुधवार को राज्‍यसभा में जमकर हंगामा हुआ। आम आदमी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह ने सदन में कहा कि सभी NCT Bill का विरोध सभी राजनीतिक दल कर रहे हैं क्‍योंकि यह कल किसी के साथ भी हो सकता है। संजय सिंह ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्‍ली में 23 साल से हार रही है। अब वो एक ऐसी सरकार को हटाना चाह रही है जिसने दिल्‍ली के लोगों के लिए काम किया है और बहुमत से जीत भी रही है।

Recommended Video

    NCT Bill Delhi : Sanjay Singh बोले- सभी राजनीतिक दल इस विधेयक का करें विरोध | वनइंडिया हिंदी
    काम करने वाली सरकार को हटाना चाह रही है BJP, सभी दल करें NCT Bill का विरोध: संजय सिंह

    गौरतलब है कि दिल्‍ली के उप राज्‍यपाल को अधिक शक्ति प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक-2021 ला रही है। इस विधेयक को लेकर मंगलवार को भी हंगामा हुआ। इसके चलते कई बार कार्यवाही स्‍थगित करनी पड़ी थी। विधेयक पर बुधवार को भी चर्चा करायी जा रही है। इस पर कई दलों के बीच सहमति बनी है। यह विधेयक लोकसभा में पारित हो चुका है। संजय सिंह ने इस विधेयक का विरोध करते हुए कहा कि इस विषय पर उनका नोटिस अभी लंबित है। पहले इसपर विचार होना चाहिए। इसपर उपसभापति ने संजय सिंह को आश्‍वस्‍त करते हुए कहा कि प्रस्ताव पेश करने के बाद उनके नोटिस पर विचार कर लिया जाएगा।

    वहीं नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस विधेयक को घातक करार दिया। उन्‍होंने कहा कि इससे दिल्‍ली सरकार के चुने प्रतिनिधियों के अधिकारों पर कब्‍जा होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+