न NDA का साथ, न TMC में वापसी का रास्ता! Catch-22 में फंसे पूर्व क्रिकेटर पठान-2 बागी MP, वापसी मिशन इम्पॉसिबल

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) से बगावत कर नेशनल सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में शामिल हुए 20 लोकसभा सांसदों के गुट में दरार और कानूनी उलझनें गहराती दिख रही हैं। बहरामपुर से पूर्व क्रिकेटर और सांसद यूसुफ पठान, मुर्शिदाबाद के सांसद अबू ताहेर खान और जंगीपुर के सांसद खलीलुर रहमान ने लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई NDA की संसदीय दल की बैठक से दूरी बना ली है।

यह त्रिमूर्ति कानूनी बाध्यताओं और अपने संसदीय क्षेत्र के सामाजिक-राजनीतिक समीकरणों के बीच 'दोधारी तलवार' पर चलने को मजबूर है।

cricketer-yusuf-pathan

यूसुफ पठान और अन्य बागी TMC सांसद NDA की बैठकों में शामिल क्यों नहीं हो रहे हैं और उनकी TMC में वापसी क्यों मुश्किल है?

ये तीन बागी सांसद मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले से आते हैं, जहां NDA का समर्थन करने पर उन्हें भारी चुनावी नुकसान (Voter Backlash) का डर है। कानूनी रूप से, NCPI बनने के बाद अब वे अकेले TMC में नहीं लौट सकते क्योंकि संविधान की 10वीं अनुसूची (दलबदल विरोधी कानून) के तहत अपनी सीट बचाने के लिए उन्हें कम से कम दो-तिहाई सांसदों (14 MPs) का साथ चाहिए। यदि वे पार्टी का व्हिप तोड़ते हैं तो अयोग्य घोषित हो सकते हैं; इसलिए वे खुद को पार्टी से 'निष्कासित' (Expelled) कराए जाने का इंतजार कर रहे हैं।

कानूनी और संसदीय फंदा: वापसी का रास्ता बंद क्यों?

संसदीय नियमों और 91वें संशोधन के अनुसार दलबदल विरोधी कानून (10th Schedule of Constitution) के चलते तीनों सांसदों के सामने संवैधानिक धर्मसंकट खड़ा हो गया है। दरअसल 20 सांसद एक साथ TMC से अलग होकर NCPI में शामिल हुए थे, इसलिए उनकी सदस्यता बची रही। अब NCPI को लोकसभा में अलग दल के रूप में मान्यता प्राप्त है। यदि यूसुफ पठान और उनके दो साथी अपनी मूल पार्टी TMC में लौटना चाहें, तो उन्हें NCPI के कम से कम 14 सांसदों (2/3 बहुमत) की आवश्यकता होगी। अकेले लौटने पर उनकी सदस्यता रद्द हो जाएगी।

तीनों के सामने ऊपर पहाड़ और नीचे खाई है। एनसीपीआई छोड़ने पर दलबदल तो एनसीपीआई में रहने पर व्हिप (Whip) की बाध्यता। NCPI में रहते हुए यदि वे संसद में पार्टी के आधिकारिक रुख के खिलाफ जाकर वोट करते हैं या एनडीए के खिलाफ जाते हैं, तो पार्टी नेतृत्व उनके खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष (Speaker) से अयोग्यता की मांग कर सकता है।

इन सांसदों की एकमात्र रणनीति यह है कि NCPI उन्हें खुद पार्टी से निष्कासित कर दे। निष्कासित होने पर उन पर पार्टी का व्हिप लागू नहीं होता, वे निर्दलीय (Unattached) हो जाते हैं और उनकी विधायकी सुरक्षित रहती है। हालांकि, इस स्थिति में उनका भविष्य लोकसभा अध्यक्ष के फैसले पर निर्भर करेगा।

बंगाल सीएम की बैठक में मौजूद पर दिल्ली में एनडीए से गायब

ये तीनों सांसद दिल्ली में एनडीए की बैठक से तो दूरी बनाते दिखे लेकिन पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा बुलाए गए बैठक में शामिल थे। इन सांसदों से जुडे एक करीबी सूत्र ने बताया कि अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए ये राज्य समन्वय बैठकों में भागीदारी तो कर रह हैं लेकिन अगले लोकसभा चुनाव में ये फिर से मैदान में उतरना चाहते हैं।

युसुफ पठान बहरामपुर, खलीलुर रहमान जंगीपुर और अबू ताहिर मुर्शिदाबाद से सांसद हैं। तीनों के तीनों मुस्लिम बहुल इलाका। ऐसे में एनडीए और भाजपा से करीबी दिखाकर ये वोटर की नाराज़गी मोल लेना नहीं चाहते। तीनों को उम्मीद है कि 2029 में एनसीपीआई के टिकट पर चुनाव लडेंगे, ऐसे में मुस्लिम वोटबैंक को साधना भी जरूरी है, वहीं डबल इंजन की सरकार से रार का मतलब विकास योजनाओं को प्रभावित करना होगा। इसीलिए कैच 22 के शिकार ये तीनों सांसद कभी दूर कभी पास दिखने का खेल खेलते रहेंगे।

क्या होत है 'कैच-22' (Catch-22)?

कैच 22 एक ऐसी असमंजस की स्थित है जहाँ एक समस्या के समाधान के लिए नियम आपसे में टकराते हैं। व्यवहारिक रूप में यह एक ऐसी विरोधाभासी और मुश्किल स्थिति है जिसमें व्यक्ति ऐसे नियमों या समस्याओं में फंस जाता है, जहाँ एक समाधान पाने के लिए उसे दूसरी शर्त पूरी करनी होती है जो पहली शर्त के बिल्कुल खिलाफ होती है। इससे बाहर निकलना नामुमकिन सा लगता है।

कहाँ से आया कैच-22?

अमेरिकी उपन्यासकार जोसेफ हेलर ने 1961 में एक उपन्यास लिखा था - Catch-22 जो कि एक सैन्य पृष्ठभूमि पर आधारित था। इसकी कहानी द्वितीय विश्वयुद्ध के बैकड्रॉप में बुनी गई है। जोसेफ खुद अमेरिकन एयरफोर्स में पायलट थे। नोवेल में एक पायलट पागल होने का नाटक करके खतरनाक उड़ान से छुट्टी मांगता है, लेकिन फौज का डॉक्टर उसे कहता है कि क्योंकि पायलट यह समझता है कि जान जोखिम में न डालना समझदारी है, इसीलिए वह पागल नहीं है और उसे छुट्टी नहीं मिलती है। उसके बाद से 'कैच-22' असमंजस की स्थिति (paradoxical situation) के लिए उपयोग किया जाने लगा।

टीएमसी के बागी यूसुफ पठान, खलिलुर रहमान और अबू ताहिर इस समय "कैच-22" (Catch-22) यानी दोहरा संकट झेल रहे हैं। केवल 3 के दम पर TMC में वापस नहीं लौट सकते (सदस्यता खोने का खतरा) और न ही खुलेआम NCPI का व्हिप तोड़ सकते हैं। वहीं जमीनी मोर्चे परएनडीए का समर्थन नहीं कर सकते, क्योंकि उन्हें अपने संसदीय क्षेत्रों में जनाधार खोने का भी सीधा डर है।

फिलहाल, ये सांसद 'तटस्थ' रहकर अपने मतदाता वर्ग को साधने की कोशिश कर रहे हैं और इनकी राजनीतिक किस्मत का फैसला लोकसभा अध्यक्ष के रुख और NCPI के भावी कदमों पर ही निर्भर करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+