राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने की राहुल गांधी के फेसबुक-इंस्टा अकाउंट पर भी कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली, अगस्त 13: दिल्ली के कैंट इलाके में रेप और मर्डर की शिकार हुई नाबालिग दलित बच्ची के परिजनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का हाल ही में ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिया गया था। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग(आरसीपीसीआर) द्वारा ट्विटर से एक्शन की मांग करने के बाद अब फेसबुक को पत्र लिखा है। आरसीपीसीआर ने राहुल गांधी के फेसबुक अकाउंट और इंस्टाग्राम से वह वीडियो और फोटो हटाने की मांग की है।

 NCPCR writes to Facebook seeking appropriate action against Rahul Gandhi’s Instagram profile

Recommended Video

    Twitter अकाउंट Block होने पर ट्विटर पर जमकर बरसे Rahul Gandhi | वनइंडिया हिंदी

    राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने राहुल गांधी के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी कार्रवाई की मांग की है। आयोग का कहना है कि राहुल गांधी ने रेप पीड़िता के माता-पिता की पहचान उजागर करके पॉक्सो एक्ट का उल्लंघन किया है। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने फेसबुक और इंस्टाग्राम को चिट्ठी लिखते हुए कहा है कि उनके प्लेटफार्म पर राहुल गांधी द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरें बलात्कार पीड़िता की पहचान को उजागर कर रही है और भारतीय कानूनों का उल्लंघन कर रही है।

    इससे पहले 4 अगस्त को आयोग ने ट्विटर को पत्र लिखकर राहुल गांधी हैंडल के खिलाफ एक्शन की मांग की थी। इसके बाद ही ट्विटर ने उनके अकाउंट को कुछ वक्त के लिए लॉक कर दिया था। यही नहीं यह विवाद तब और बढ़ गया, जब कांग्रेस और पार्टी के तमाम नेताओं के हैंडल से भी वही तस्वीर शेयर की गई। इसके बाद ट्विटर ने ऐसे तमाम हैंडल्स पर एक्शन लिया था। इस वीडियो में पीड़ित बच्ची की मां और पिता के चेहरों को साफ तौर पर देखा जा सकता है।

    आयोग का कहना है यह कानून का उल्लंघन है। ऐसा करना पॉक्सो एक्ट और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के खिलाफ है। पॉक्सो एक्ट के सेक्शन 23 के मुताबिक किसी भी नाबालिग रेप पीड़ित के नाम, पते, तस्वीर, फैमिली डिटेल्स, स्कूल, मोहल्ले और अन्य चीजों के बारे में खुलासा नहीं किया जा सकता। वहीं दूसरी ओर इस मामले पर ट्विटर ने कहा है कि, इन अकाउंट पर इसलिए कार्रवाई की गई है, क्योंकि इन्होंने ट्विटर के नियमों का उल्लंघन किया है। उन्होंने ये भी कहा कि आपत्तिजनक कंटेट को हटाने के बाद इन अकाउंट्स को दोबारा चालू कर दिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+