BJP-Shiv Sena Power Tussle: महाराष्ट्र में शिवसेना का मुख्यमंत्री बनना मुमकिन- NCP

मुंबई। महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर लगातार भाजपा और शिवसेना में रस्साकशी जारी है, इस बीच रविवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि उनके पास 170 से 175 विधायकों का समर्थन है, आपको बता दें कि अभी शिवसेना के 56 विधायक हैं, ऐसे में चर्चा गर्म है कि बीजेपी के ना मानने पर शिवसेना एनसीपी के साथ हाथ मिला सकती है।

जारी है खींचतान

जारी है खींचतान

तो वहीं इससे पहले एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने भी कहा था कि अगर शिवसेना कहती है कि उनका मुख्यमंत्री बनेगा तो यह मुमकीन हो सकता है, शिवसेना अपनी भूमिका एकदम स्पष्ठ करे, हम भी अपनी भूमिका बता देंगे, उन्होंने कहा कि फिलहाल जनता ने हमें विपक्ष में बैठने के लिए चुना है और हम उसके लिए तैयार हैं।

सोमवार को सोनियां गांधी से मिलेंगे शरद पवार

मालूम हो कि आज मुंबई में एनसीपी मुख्यालय में पार्टी नेताओं की बैठक हो रही है, कल यानी सोमवार को एनसीपी चीफ शरद पवार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने जा रहे हैं।

 शिवसेना महाराष्ट्र में 50-50 सरकार पर अड़ी हुई है

शिवसेना महाराष्ट्र में 50-50 सरकार पर अड़ी हुई है

बताते चलें कि शिवसेना महाराष्ट्र में 50-50 सरकार पर अड़ी हुई है, जिसे भाजपा मानने को तैयार नहीं है। गुरुवार को शिवसेना नेता संजय राउत ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी। जिसपर राउत ने कहा था कि वह शरद पवार को दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए आए थे, इसका राजनीतिक घटनाक्रम से कुछ लेना-देना नहीं है लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि मुलाकात के दौरान दोनों के बीच महाराष्ट्र की राजनीति पर भी चर्चा हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+