महाराष्ट्र में हो सकते हैं फिर से चुनाव, गिर सकती है भाजपा सरकार

मुंबई। महाराष्ट्र में अभी कुछ ही दिनों पहले ही देवेंद्र फड़णवीस के नेतृत्व में भाजपा ने सरकार बनायी है। हालांकि भाजपा के पास पूर्ण बहुमत नहीं है लेकिन एनसीपी ने भाजपा को बाहर से अपना समर्थन दे रखा है। लेकिन एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने भाजपा के लिए खतरे की खंटी बजा दी है। एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं।

sharad pawar

शरद पवार ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए। वहीं भाजपा और शिवसेना के बीच भी तल्खी का दौर खत्म होने के आसार नजर आ रहे है। कयास लगाये जा रहे हैं कि भाजपा के साथ शिवसेना सरकार में आ सकती है। हालांकि शिवसेना की तरफ सी इसकी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।

भाजपा ने शिवसेना को सरकार में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। सूत्रों की मानें तो 22 नवंबर को दोनों पार्टियों के बीच बातचीत होने की संभावना है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने भी उम्मीद जतायी है कि शिवसेना सरकार में शामिल हो सकती है। गौरतलब है भाजपा-शिवसेना के बीच तल्खी के बावजूद केंद्र में शिवसेना के मंत्री अनंत गीते अभी भी अपने पद पर बरकरार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+