एनसीपी के नवाब मलिक बोले- सारे विधायक हमारे साथ, फ्लोर टेस्ट में गिर जाएगी फडणवीस की सरकार
एनसीपी के नवाब मलिक बोले- सारे विधायक हमारे साथ, फ्लोर टेस्ट में गिर जाएगी फडणवीस की सरकार
Recommended Video
नई दिल्ली। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा है कि महाराष्ट्र में भाजपा के साथ जाने का फैसला अजित पवार का है ना कि पार्टी का। मलिक ने कहा है कि फडणवीस और अजीत पवार ने धोखे से सरकार बनाई है। सभी विधायक हमारे साथ हैं और ये सरकार फ्लोर टेस्ट पास नहीं कर पाएगी।

विधायकों के दस्तखत का गलत इस्तेमाल
एनसीपी प्रवक्त नवाब मलिक ने बताया है कहा कि अजीत पवार ने सभी विधायकों के दस्तखत वाला जो पत्र राज्यपाल को सौंपा हैं। उसमें भी धोखा किया गया है। यह दस्तखत विधायकों ने हाजिरी के लिए किए थे। इसे भाजपा को समर्थन का पत्र बता दिया गया। ये पूरी तरह से फ्रॉड हुआ है।

शरद पवार, सुप्रिया सुले भी अजित के खिलाफ
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि बीजेपी को समर्थन करना अजित पवार का निजी फैसला है, पार्टी इसमें शामिल नहीं है। मैं उनके इस फैसले का किसी तरह से समर्थन नहीं करता हूं। शरद पावार की बेटी सुप्रिया सुले ने शनिवार को अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लिखा- परिवार और पार्टी टूट गई। जीवन में किस पर भरोसा करें, मैंने खुद को इतना ठगा हुआ पहले कभी महसूस नहीं किया. जिसे इतना प्यार किया, बचाव किया, बदले में देखो क्या मिला।

महाराष्ट्र की सियासत में नाटकीय घटनाक्रम
महाराष्ट्र में शनिवार सुबह नाटकीय घटनाक्रम में भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनके साथ एनसीपी विधायक अजित पवार ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अजित ने एनसीपी के भाजपा को समर्थन की बात कही है लेकिनपार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि बीजेपी को समर्थन देकर महाराष्ट्र में सरकार बनाने का फ़ैसला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का नहीं बल्कि अजित पवार का निजी है। एनसीपी के दूसरे नेताओं ने भी भाजपा के साथ ना जाने की बात कही है। ऐसे में राज्य का सियासी घटनाक्रम दिलचस्प हो गया है। राज्यपाल ने देवेंद्र फडणवीस को 7 नवंबर तक बहुमत साबित करने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications