शिवसेना नेताओं की हत्या मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक समेत चार गिरफ्तार

अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमदनगर में शिवसेना के शहर उप प्रमुख संजय कोतकर और सेना के कार्यकर्ता वसंत ठुबे की गोली मारकर और तेज हथियार से वार करके हत्या करने के मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक संग्राम जगताप सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सेना पदाधिकारियों के हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस थाना में करीबन 30 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

NCP MLA arrested in murder of two Shiv Sena leaders in Ahmadnagar

शहर उप प्रमुख संजय कोतकर के बेटे संग्राम संजय कोतकार (25) ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। विधायक संग्राम जगताप, बालासाहब कोतकर, संदीप गुंजाल, सहित एक और व्यक्ति को अहमदनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक संग्राम जगताप, विधायक अरुण जगताप, भाजपा के विधायक शिवाजी कर्डिले, पूर्व मेयर संदीप कोतकर, भानूदास कोतकर के कहने पर षडयंत्र रचकर संजय कोतकर व वसंत ठुबे को गोली मारकर और हंसिया से वार करके हत्या करने की बात शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत अर्जी में कहा है। इसके अनुसार पुलिस ने 30 से अधिक लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस थाना में मामला दर्ज किया है।

NCP MLA arrested in murder of two Shiv Sena leaders in Ahmadnagar

इस दौरान कार्यालय में तोड़फोड़ करने के मामले में एड. प्रसन्न जोशी, कैलास गिरवले सहित 22 लोगों के गिरफ्तार किया गया है। सेना पदाधिकारियों के हत्या के बाद परिसर में काफी तनावभरा माहौल निर्माण हो जाने के बाद शनिवार देर रात विधायक संग्राम जगताप ने खुद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हाजिर हो गए थे।

NCP MLA arrested in murder of two Shiv Sena leaders in Ahmadnagar

नासिक परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरिक्षक अहमदनगर में माहौल को संभालने के लिए वहां उपस्थित हैं और अतिरिक्त पुलिस महासंचालक (कानून व व्यवस्था) यह रविवार को घटनास्थल का दौरा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+