एनसीपी के सांसद तारिक अनवर की तबियत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाए गए
एनसीपी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री तारीक अनवर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली लाया गया है। तारीक अपने लोकसभा क्षेत्र कटिहार, बिहार में थे जब उनकी तबीयत खराब हुई। इसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिये दिल्ली लाया गया।
नई दिल्ली। एनसीपी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री तारीक अनवर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली लाया गया है। तारीक अपने लोकसभा क्षेत्र कटिहार, बिहार में थे जब उनकी तबीयत खराब हुई। इसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिये दिल्ली लाया गया।

तारीक अनवर की तबीयत नासाज बताई जा रही है। बिहार के कटिहार में सोमवार रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें एक पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिये दिल्ली लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
पार्टी के प्रवक्ता अनिल किशोर झा ने एक बयान जारी कर बताया कि तारीक अनवर को आज एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पटना जाना था लेकिन सेहत के चलते सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। तारीक अनवर की सेहत बिगड़ने के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। झा ने बताया कि उन्हें फिलहाल डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है।
ये भी पढ़ें: फेसबुक मैसेंजर पर तेजी से फैल रहा है Digmine वारयस, कई देश अब तक बन चुके शिकार












Click it and Unblock the Notifications