प्रशांत किशोर को भविष्य की राजनीतिक स्थिति पता, इसलिए पवार से की मुलाकात: नवाब मलिक

नई दिल्ली, 21 जून: मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट होकर विपक्ष नई रणनीति तैयार कर रहा है। इसी के चलते चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर सोमवार को एनसीपी चीफ शरद पवार से मिले। ये दो हफ्ते के अंदर उनकी दूसरी मुलाकात थी। तीन घंटे तक चली इस बैठक में विपक्ष को एकजुट करने के कई मुद्दों पर चर्चा हुई। एनसीपी नेता नवाब मलिक के मुताबिक मंगलवार को शरद पवार की अध्यक्षता में विपक्षी दलों की एक अहम बैठक नई दिल्ली में होगी। जिसमें एनसीपी के अलावा आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, आरजेडी के भी नेता शामिल होंगे।

Sharad Pawar

Recommended Video

    Sharad Pawar से दो हफ्ते में दो बार मिले Prashant Kishor, Third Front की अटकलें तेज | वनइंडिया हिंदी

    नवाब मलिक ने कहा कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सोमवार सुबह शरद पवार से मुलाकात की। किशोर जानते हैं कि भविष्य में राजनीतिक स्थिति क्या हो सकती है और मेरा मानना ​​है कि उन्होंने पवार साहब को इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने आगे कहा कि मंगलवार सुबह 11.30 बजे होने वाली बैठक में आगामी लोकसभा सत्र पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा देश के राजनीतिक हालात पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। साथ ही सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम पवार साहब करेंगे।

    मलिक के मुताबिक बैठक में फारूक अब्दुल्ला, यशवंत सिन्हा, पवन वर्मा, संजय सिंह, डी राजा, एपी सिंह, जावेद अख्तर, केटीएस तुलसी, आशुतोष, एडवोकेट मजीद मेमन, सांसद वंदना चव्हाण, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी, केसी सिंह, संजय झा, सुधींद्र कुलकर्णी, कॉलिन गोंसाल्वेस, अर्थशास्त्री अरुण कुमार, घनश्याम तिवारी, प्रीतिश नंदी और करण थापर समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

    तीसरे मोर्चे की अटकलें
    वहीं जब प्रशांत किशोर से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इसे सिर्फ एक सामान्य बैठक बताया। इसके बावजूद देश में तीसरे मोर्चे की अटकलें तेज हो गई हैं, क्योंकि क्षेत्रीय दलों ने अगले आम चुनावों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी का मुकाबला करने के लिए हाथ मिलाने की इच्छा व्यक्त की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+